{"_id":"6375b81ecfa88f134f134e94","slug":"akhilesh-yadav-questions-the-foreign-investment-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investment summit: अखिलेश यादव बोले - देश के उद्योगपति आ नहीं रहे, विदेशी निवेश के सपने दिखा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Investment summit: अखिलेश यादव बोले - देश के उद्योगपति आ नहीं रहे, विदेशी निवेश के सपने दिखा रही सरकार
Thu, 17 Nov 2022 09:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:57 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार विदेश से निवेश लाने के सपने दिखा रही है जबकि हकीकत यह है कि देश में रहने वाले उद्योगपति ही प्रदेश में निवेश नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इंवेस्टमेंट समिति के नाम पर प्रदेश के लोगों को सपने दिखा रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन
जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता पूछती है कि जब देश के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में नहीं आ रहे हैं तो सुदूर देशों से कौन सा उद्यमी यहां आएगा।
ये भी पढ़ें - विधानमंडल सत्र के बाद जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना, 8 जनवरी से पहले करवाने हैं चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले : आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र में पांच हजार करोड़ का निवेश और एक लाख को रोजगार
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अब विदेश यात्रा का प्लान बना लिया है। वे परेशान हाल प्रदेश की जनता की शिकायतों से भी पिंड छुड़ाना चाहते हैं। इस यात्रा के बाद मुख्यमंत्री पूरे सरकारी अमले के साथ विदेशी निवेशकों और कंपनियों को आमंत्रित करेंगे।
इससे वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की भूमिका बनाएंगे जो लखनऊ में 2023 में होगी। इस यात्रा के बहाने लाखों का व्यय होगा, लेकिन प्रदेश के हिस्से कुछ नहीं आएगा।