फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav proves he is the boss of SP.

मुख्यमंत्री अखिलेश ने साबित किया वही हैं सपा के 'बॉस'

Sun, 08 Jan 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jan 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav proves he is the boss of SP.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

दो तिहाई सांसदों, तीन चौथाई से ज्यादा विधायकों और इतने ही प्रतिनिधियों के शपथ पत्र चुनाव आयोग में दाखिल करके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी में अपना दबदबा साबित कर दिया है। एक तरह से पूरी पार्टी ही उनके कब्जे में आ गई है।

विज्ञापन


सपा के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नजदीकी लोग भी पाला बदलकर अखिलेश खेमे में खड़े हो गए हैं। सपा में कौन अध्यक्ष है, सिम्बल किसके पास रहेगा, इसका फैसला भले ही आयोग को आने वाले दिनों में करना हो लेकिन कार्यकर्ताओं, नेताओं के बीच इसका फैसला हो गया है।
विज्ञापन


विधानमंडल दल में अधिकतर विधायक अखिलेश के पक्ष में हैं। 24 में से 15 सांसदों का समर्थन उनके साथ है। अखिलेश गुट ने 4700 से ज्यादा डेलीगेट्स के हलफनामे दाखिल करके निचले स्तर पर पार्टी की पकड़ साबित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के करीबियों ने बदला पाला

 akhilesh yadav proves he is the boss of SP.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सांसदों के शपथ पत्र दिल्ली में, एमएलए व एमएलसी के मुख्यमंत्री निवास पर और राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधियों के शपथ पत्र जिलों में बैठकें करके लिए गए। इसके लिए विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सम्मेलन में हाथ उठाकर, मौखिक समर्थन के आधार पर अखिलेश को अध्यक्ष चुना गया था। अब प्रतिनिधियों ने लिखकर दे दिया है कि उन्होंने सम्मेलन  बुलाया था और अखिलेश यादव को अध्यक्ष भी चुना। पूरा घटनाक्रम मुलायम के लिए झटका है।

उन्होंने जिन नेताओं को फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचाया, वे ही उनका साथ छोड़ गए। शिवपाल के करीबी समझे जाने वाले नेता भी पाला बदलने में पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed