फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav promises to run metro soon.

अखिलेश बोले, 'सबसे कम समय में मेट्रो चलाकर दिखाएंगे'

Sat, 11 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav promises to run metro soon.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो सामाजिक व आर्थिक बदलाव लेकर आएगी। मेट्रो का काम अपने समय के अनुसार चल रहा है। विधानसभा चुनाव में जाने से पहले राजधानी में मेट्रो चल जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गृह मंत्री के संसदीय क्षेत्र में मेट्रो चल जाएगी। इसके साथ ही इसे पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी मिलने का भरोसा भी जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बनाई गई नई यूनिफार्म को लांच कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह गृहमंत्री के क्षेत्र में मेट्रो का निर्माण तेजी से हो रहा है उसी तरह प्रधानमंत्री के भी संसदीय क्षेत्र में मेट्रो चलेगी ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है। मुख्यमंत्री ने मेट्रो के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम समय में मेट्रो लखनऊ में चलाकर दिखाएंगे। लखनऊ के साथ ही कानपुर, मेरठ, वाराणसी व आगरा में भी मेट्रो सरकार चलाएगी।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच शुरू होगा मेट्रो का ट्रायल

Akhilesh Yadav promises to run metro soon.

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ मेट्रो के निर्माण में किसी भी प्रकार धन की कमी आड़े नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने यूनिफार्म डिजाइन करने वाली निफ्ट रायबरेली की भी तारीफ की।

इससे पहले मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो का काम सितंबर 2016 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो की डीपीआर तैयार हो गई है। इसके लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। इसका शिलान्यास किया जा सकता है। आगरा व वाराणसी में भी मेट्रो की डीपीआर बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने कहा कि 27 सितंबर 2014 को मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। नौ महीने में ही काफी काम हो गया है। मेट्रो से एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने भी मेट्रो के अधिकारियों को बधाई दी।

इस मौके पर राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी, ऊर्जा राज्य मंत्री याशर शाह, प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव आवास सदाकांत भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed