फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav press conference 15 March.

अखिलेश यादव बोले, यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतेंगे

Sun, 15 Mar 2020 01:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Mar 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav press conference 15 March.
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 351 सीटें जीतेंगे। 22 (2022) में सिर्फ बाइसिकिल ही चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ फैलाकर 300 से ज्यादा सीट जीत सकते हैं। हम सच के साथ चलकर 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव लखनऊ के सपा कार्यालय में अलग-अलग दलों से आए नेताओं का स्वागत करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज समाजवाद को लेकर नई-नई परिभाषाएं गढ़ी जा रही हैं। भाजपा के लोग समाजवाद से घृणा करते हैं। वो लोगों की तरक्की और खुशहाली से डरते हैं। ये ध्यान रखें जो लोग समाजवाद से डरते हैं वो मानवता से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को अधिकार व सम्मान देता है। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। वो संविधान पर हमला कर रहे हैं। समाजवाद हमारे देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करता है।

हमने लोगों को जो लैपटॉप दिए वो अभी तक काम कर रहे हैं लेकिन इन्होंने ऐसे शौचालय दिए कि अंदर जाएं तो उसके ऊपर ही दीवार गिर जाए। भाजपा का विकास भी ऐसा ही है।


अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिनों बाद भाजपा के लोग कहेंगे कि उन्होंने कोरोना वायरस को नहीं फैलने दिया। मैं आपको बता दूं कि हमारे यहां आए हुए लोगों को कभी कोरोना वायरस नहीं हो सकता।

अखिलेश यादव ने बसपा से सपा में आए बलिहारी बाबू, अनिल अहिरवार सहित अलग-अलग दलों से आए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि हमें इन सभी के अनुभवों का लाभ मिलेगा और हम 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे और प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed