फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav pays tribute to Mahatma Gandhi in Lucknow.

गांधी जयंती: अखिलेश यादव ने गांधी आश्रम में चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद

Sun, 02 Oct 2022 01:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Oct 2022 01:24 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर चरखा चलाया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav pays tribute to Mahatma Gandhi in Lucknow.
चरखा चलाते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। चरखा चलाया और बधाई दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सेवा का रास्ता दिखाया और बताया कि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी पाया जा सकता है। भारत के लोगों को खास कर ग्रामीण भारत को जगाया। राष्ट्रपिता बापू ने कहा था कि जब तक हम खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे तब तक स्वावलंबी नहीं बन सकते है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह)  यहीं पर मुझे पहली बार खादी आश्रम लेकर आये और कुर्ता पहनने का मौका दिया तब से आज तक हमने कोई दूसरा कपड़ा नहीं पहना। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जिन कम्पनियो ने 5 जी लांच किया है उस कम्पनी में गांवों के कितने लोगों को रोजगार मिलेगा?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जिन कंपनियों को 5 जी लगाने का मौका दिया गया वो कंपनियां पहले से ही मुनाफे पर हैं। उन्होंने मांग की है कि खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा दिया जाए। हम लोग सरकार में नहीं हैं पर सदन में सरकार को याद दिलाते रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा छूट मिले इसके लिए सरकार को बताते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं। यूपी में कई जगह घटनाएं हुई हैं। मैं अपील करता हूं कि जब ट्रैक्टर से चलें तो स्पीड कम रखें। सरकार से अपील है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा मदद करे। सपा की मांग है कि कानपुर में हुई दुर्घटना में मृतक परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed