फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav on three years of Yogi government.

तीन साल में लोगों ने जाना कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करने और नफरत फैलाने वाली पार्टी: अखिलेश यादव

Wed, 18 Mar 2020 09:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav on three years of Yogi government.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपने और काम बडे़ हों, तभी प्रदेश का भला हो सकता है। भाजपा सरकार विकास के जो बड़े-बड़े दावे कर रही है, उसकी सत्यता भी प्रमाणित करनी चाहिए। झूठा प्रचार नहीं करना चाहिए लेकिन, जिनका आदर्श हिटलर के प्रचार मंत्री रहे गोयबल्स हों, उनसे ईमानदारी की उम्मीद कैसे की जा सकती है। गोयबल्स का मानना था कि एक झूठ सौ बार बोलने से सच हो जाता है। भाजपा को इससे कुछ लेना-देना नहीं कि लोकलाज से लोकराज चलता है।

विज्ञापन


अखिलेश ने प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र के संकल्पों के प्रति भी ईमानदार नहीं है। भाजपा सरकार अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। अपराधी बेखौफ  हैं, बलात्कार, लूट, हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं और बच्चियों का जीवन सुरक्षित नहीं है। बड़ी तादाद में फर्जी एनकाउंटर हुए हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी व जीएसटी ने उद्योग-धंधों पर ताले लगवा दिए। नौजवानों को बेरोजगारों की कतार में खड़ा कर दिया। कर्ज से बदहाल किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। झूठे आंकड़ों से जनता को बहकाया नहीं जा सकता है। अपनी कथित उपलब्धियां बघारने से पहले मुख्यमंत्री को संविधान की उस शपथ का भी स्मरण करना चाहिए जिसमें सत्यनिष्ठा के साथ रागद्वेष की भावना से परे कर्तव्य निर्वहन की प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन उपलब्धियों की चर्चा की, वे सपा की देन

अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार ने तीन वर्ष पूरे होने पर जिन उपलब्धियों की चर्चा की है, वे सपा सरकार की देन हैं। मुख्यमंत्री यह बताएं कि उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल, गोमती रिवर फ्रंट, जेपी इंटरनेशनल सेंटर, जनेश्वर मिश्र पार्क से बेहतर राजधानी में ही क्या बनाया है?

मंत्रियों की चाहे जितनी बड़ी फौज उतार दें, जनता के बीच वे कौन-सी उपलब्धि गिनाने जाएंगे? जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है जिसका वे उल्लेख कर सकें। सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि भाजपा के एक ही मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

काम की नीयत हो तभी विकास संभव
अखिलेश ने कहा कि सरकार की काम करने की नीयत हो तभी विकास संभव है। भाजपा सरकार के पास विकास का न तो कोई विजन है और न ही कोई योजना। यूपी, उत्तम प्रदेश बनने के बजाय पिछड़ा और बीमारू प्रदेश बनता जा रहा है। भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है। जनता जान गई है कि भाजपा सिर्फ वादे करने और नफरत फैलाने वाली पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed