{"_id":"5b4367524f1c1bbf248b56d3","slug":"akhilesh-yadav-on-inaugration-of-samsung-plant-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने केंद्र को बताया 'कैंचीवाली सरकार', कहा- हमने दी थी सैमसंग को प्लांट लगाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने केंद्र को बताया 'कैंचीवाली सरकार', कहा- हमने दी थी सैमसंग को प्लांट लगाने की अनुमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने ये तस्वीर ट्विटर पर डालीं।
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा में सैमसंग कंपनी के प्लांट का उद्घाटन करने पर ट्वीट किया कि ये सरकार कैंचीवाली सरकार है। ये या तो सामाजिक सौहार्द्र के धागे काट रही है या हमारे कामों के उद्घाटन के फीते।
विज्ञापन
अखिलेश ने उन सैमसंग कंपनी के साथ हुए एमओयू की तस्वीरें भी पोस्ट की और लिखा कि हमने ही प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फ़ोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है। उसकी शुरुआत हमारी तरक़्क़ी की सोच ने 2016 में ही सैमसंग कम्पनी को हर अनुमति प्रदान करके की थी।
विज्ञापन
प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फ़ोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है उसकी शुरुआत हमारी तरक़्क़ी की सोच ने 2016 में ही सैमसंग कम्पनी को हर अनुमति प्रदान करके की थी. ये ‘कैंचीवाली सरकार’ या तो कैंची से सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है या बस हमारे कामों के उद्घाटन के फ़ीते. https://t.co/UErs2sW38E
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2018
विज्ञापन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नोएडा में प्लांट का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इससे करीब 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।