फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on hike in electricity price.

वोटिंग के एक दिन बाद बिजली के दाम बढ़ाना भाजपा की सियासी बेईमानी: अखिलेश यादव

Mon, 04 Dec 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Dec 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on hike in electricity price.
सपा मुखिया अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनावों के मतदान के ठीक अगले दिन बिजली दरों में वृद्धि प्रदेश की भाजपा सरकार की राजनीतिक बेईमानी और अनैतिक आचरण को दर्शाता है।

विज्ञापन


किसानों, खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों की दरों मे बेतहाशा वृद्धि भाजपा की किसानों के प्रति सोच को दिखाता है। उन्होंने इस जनविरोधी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, सपा सरकार के समय बिजली उत्पादन का बुनियादी ढांचा विकसित कर 8500 मेगावाट से 16500 मेगावाट उत्पादन की व्यवस्था की गई थी। उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अनमीटर्ड बिजली उपभोक्ताओं की जो बिजली दरें तय हुई हैं, उन्हें देखा जाए तो स्पष्ट है कि गांव की जनता को ठगा गया है। ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ता पहले 50 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज व 2.20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाते थे जबकि अब उन्हें 80 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज और 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना पडे़गा।

भाजपा का चरित्र हमेशा से ही रहा है दोहरा

akhilesh yadav on hike in electricity price.
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा है। निकाय चुनाव में बिजली-पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने मतदान के तत्काल बाद वादाखिलाफी करके जनता को धोखा दिया है।

भाजपा जानती है कि किसान उनके बहकावे में कभी नहीं आ सकते हैं, इसलिए किसानों को दंडित किया जा रहा है। सपा किसानों पर भाजपा सरकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed