देवरिया कांड दिल दहला देने वाली घटना, सिर्फ डीएम को हटाने से कुछ नहीं होगा: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देवरिया कांड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ये एक दिल दहला देने वाली घटना है। सिर्फ जिले के डीएम को हटा देने भर से कुछ नहीं होगा। दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए।
अखिलेश ने मीडिया के बातचीत में कहा कि संरक्षण गृह का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। इसके बाद भी आखिर क्यों और कैसे गृह चलाया जा रहा था। इसके दोषियों को सामने लाया जाए और कड़ी सजा दी जाए तभी बच्चियों को इंसाफ मिलेगा।
What happened with daughters is heart-wrenching.Culprits who were running & supporting the shelter home even after its license was revoked, should be exposed.Nothing will happen by changing a District Officer, it'll not give justice: Akhilesh Yadav, SP on #DeoriaShelterHomeCase pic.twitter.com/OhDLORoQYq
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2018
अखिलेश ने कल (सोमवार) को भी घटना पर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि बिहार के बाद अब यूपी के देवरिया में स्थित मान्यता वाले नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की खबर ने साबित कर दिया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा सिर्फ प्रचार का विषय है। सत्ताधारियों को बताना होगा कि जहा-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां-वहां ऐसा क्यों हो रहा है।