फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on BJP's political style.

जीत के लिए जातिवादी राजनीति को आसान तरीका मानती है भाजपा: अखिलेश यादव

Sat, 11 Aug 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on BJP's political style.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जातिवाद व सांप्रदायिक उन्माद लोकतंत्र के लिए अभिशाप है। भाजपा सफलता के लिए जातिवादी राजनीति को आसान तरीका मानती है। समाज को बांटना व सद्भाव बिगाड़ना उनकी साजिश का हिस्सा है। विकास में अवरोध पैदा करना तो उनकी फितरत में है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सपा मुख्यालय में यादव ने मथुरा के सपा नेता प्रदीप चौधरी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र नेताओं व बरेली के नेताओं से  मुलाकात की। जबकि, सपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ने अखिलेश को अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। हरिद्वार से आए संतों ने भी उन्हें आर्शीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मथुरा में लगाए जा रहे फर्जी मुकदमे
मथुरा से आए नेताओं ने अखिलेश को बताया कि सपा सरकार के कार्यों की नाम पट्टिका को भाजपा के इशारे पर हटाया जा रहा है और उन पर भाजपा नेताओं के इशारे पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। इसी तरह, बरेली से आए लोगों ने बताया कि मंत्रियों के संरक्षण में बरेली की आंवला तहसील में रामगंगा घाट सिरौली में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में छात्रों का हो रहा है उत्पीड़न

छात्र नेताओं ने बताया कि लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी विश्वविद्यालयों में छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनको फर्जी केसों में जेल भेजा जा रहा है। एक माह बाद भी लखनऊ विश्वविद्यालय के कई छात्र नेता जेलों में बंद हैं। जबकि, बड़ी संख्या में मेरिट वाले छात्रों को भी विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed