फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav meets to Azam Khan in Sitapur jail.

Sitapur: सीतापुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- उनके साथ अन्याय कर रही भाजपा, समय बदलेगा... न्याय मिलेगा

Fri, 22 Mar 2024 03:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Mar 2024 03:18 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जेल में आजम खां से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav meets to Azam Khan in Sitapur jail.
आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खां को न्याय जरूर मिलेगा।समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है। अखिलेश यादव शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर जेल गए थे। इसके बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलेक्टरोल बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है। अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी पटेल का बड़ा बयान - एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के सात साल: भरोसा बढ़ा तो आय बढ़ी, शेयर और बैंकिंग बाजार में उत्तर प्रदेश की धमक



आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे: 



अखिलेश यादव के साथ धौरहरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद भदौरिया, राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता, हरगोविंद वर्मा, अनिल वर्मा, राजा ठाकुर व अन्य नेता जेल के अंदर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed