{"_id":"59d8d0bf4f1c1b79548b61ed","slug":"akhilesh-yadav-meets-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम से मुलाकात के बाद अखिलेश ने ट्वीट की तस्वीर, दिए परिवार में सुलह के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम से मुलाकात के बाद अखिलेश ने ट्वीट की तस्वीर, दिए परिवार में सुलह के संकेत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
मुलायम व अखिलेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। जिसके बाद ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए परिवार में सुलह के संकेत दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को अगले पांच वर्षों के लिए सपा का सुप्रीमो चुन लिया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश ने मुलायम से मुलाकात में पार्टी की आगामी चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
वहीं, अब परिवार में पिछले पन्द्रह महीने से जारी कलह में सुलह के भी संकेत मिल रहे हैं। अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
अखिलेश के सामने अब प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव और 2019 के आम चुनाव हैं, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए वो कमर कस रहे हैं।