फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav meets mohd vakeel's family who was killed in violence.

नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन में मारे गए युवक के परिजनों से मिले अखिलेश यादव

Sun, 05 Jan 2020 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav meets mohd vakeel's family who was killed in violence.
हिंसा पीड़ित के परिजनों से मिलते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के चौक में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवक मो. वकील के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें पांच लाख रुपये की मदद की। अखिलेश यादव ने संवेदनाएं जताई और कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक तो भाजपा सरकार संविधान नहीं मान रही और जब इसका विरोध करते हुए किसी की जान चली गई तो उसके परिजनों के दुख में भी शामिल नहीं होने देते। यहां इतनी पुलिस लगा दी गई है कि कोई उनके परिवार से न मिल सके। हम सरकार से मांग करते हैं कि परिवार की मदद की जाए।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इस परिवार ने जो खोया है वह उन्हें कभी वापस नहीं मिल सकता लेकिन हम उनके दुख में शामिल होकर उनका दुख तो कम कर ही सकते हैं। हमारी पार्टी ने मो. वकील के परिजनों की मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पुलिस की गोली लगने से जिस तरह एक इंजीनियर की मौत हो गई थी और सरकार ने जितनी मदद की थी उतनी ही मदद इस परिवार की भी होनी चाहिए। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस की गोली से मौत होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शुरू किए गए अभियान पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो जनता को समझाने के लिए नहीं बहकाने के लिए उतरे हैं। ये लोग जब सदन से जनता को नहीं समझा सके तो अब घर-घर जा रहे हैं। अमित शाह के कानून से एक इंच भी पीछे न हटने पर अखिलेश ने कहा कि आने वाले वक्त में जनता इन्हें ही सत्ता से हटा देगी और इतनी दूर कर देगी कि कभी वापस नहीं लौट सकेंगे।

अखिलेश बोले, हक दिलवाएंगे

मुलाकात के बाद मो. वकील के पिता सरफुद्दीन अहमद ने कहा कि अखिलेश ने हम से शासन की तरफ से दी गई मदद पर बात की और कहा कि आप लोगों को सरकार से आपका हक दिलवाएंगे। सरफुद्दीन ने कहा कि वह प्रशासन की तरफ से मिल रही सहायता और कार्रवाई से पूरी तरह सहमत है।

पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से एक मकान दिया जा चुका है। जबकि पांच लाख रुपये अभी नहीं मिल पाए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed