फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav meets common people

'अखिलेश यादव की पत्नी को चुनाव लड़ाते हैं हम'

Thu, 25 Jun 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 25 Jun 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav meets common people

दोपहर के एक बजे थे। करीब दो घंटे से सीएम अखिलेश यादव अपने आवास पर जनसुनवाई कर रहे थे। अचानक लाउडस्पीकर से ऐलान किया गया कि मुलाकात का वक्त खत्म। इसके बाद पुलिस वाले लोगों को हटाने लगे कि तभी कन्नौज से आईं रामजानकी यादव भड़क उठीं।

विज्ञापन


बोलीं,‘अखिलेश की पत्नी डिंपल का चुनाव लड़ाते हैं हम। दूर रहो दूर।’ रामजानकी के तेवर देख एक बारगी तो पुलिस वाले भी सहम गए। हालांकि,बाद में उन्होंने सभी को समझा-बुझाकर सीएम आवास से रवाना किया।
विज्ञापन


सीएम ने बुधवार को अपने आवास पर ‘जनता दरबार’ लगाया। कोई मकान पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गुहार लेकर आया था तो कोई अतिक्रमण हटवाना चाहता था। पुलिस की कथित ज्यादती के शिकार भी पीड़ा सुनाने आए थे। लेकिन, इनमें से काफी समस्याएं ऐसी थीं, जिन्हें जिलास्तर पर भी निपटाया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने भी सुनी जनता की

Akhilesh yadav meets common people

कालिदास मार्ग स्थित जनसुनवाई भवन में बुधवार को प्रदेश भर से आए लोगों ने लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव को फरियाद सुनाई। किसी ने बीमारी के लिए मदद मांगी तो कोई नौकरी की आस लेकर पहुंचा था।

शिवपाल यादव ने मौके पर ही कई अफसरों को फोन कर समस्याएं तत्काल हल करने को कहा। अधिकारी हर रोज एक निश्चित समय पर लोगों से मिलकर समस्याएं सुनें।

लोकनिर्माण मंत्री ने फोन पर जिलों के अफसरों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था के नाम पर बेगुनाहों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कुछ महिलाओं को समाजवादी पेंशन देने के निर्देश दिए। कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज का स्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा जाए। प्रदेश सरकार इसकी प्रतिपूर्ति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed