फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav launch new schemes in his parental districts

अखिलेश यादव ने पारिवारिक गढ़ों को ही समर्पित कर दी नई योजना

Thu, 19 Nov 2015 09:57 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav launch new schemes in his parental districts

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक नई योजना अपने पारिवारिक गढ़ों को ही समर्पित कर दी है। पायलट बेस पर शुरू की जाने वाली ‘स्नानगृह’ योजना के लिए जिन पांच जिलों का चयन किया गया है, उनमें से चार का सीधा वास्ता सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार से है।

विज्ञापन


सिर्फ सोनभद्र अकेला ऐसा जिला है जिसका इन वीवीआईपी जिलों के साथ चयन हो पाया है। इन जिलों की 10-10 ग्राम पंचायतों में स्नानगृह बनाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वच्छ भारत मुहिम में साफ-सफाई के साथ हर घर में शौचालय बनाए जाने का एलान किया था। इस अभियान की जबर्दस्त चर्चा के बीच 2015-16 का बजट पेश कर रहे मुख्यमंत्री ने मोदी की मुहिम से आगे बढ़कर शौचालय के साथ स्नानगृह भी बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके लिए पूरा पैसा प्रदेश सरकार अपने बजट से देगी। अब इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष में कुल पांच जिलों का चयन किया गया है। इनमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का गृह जिला इटावा और उनका मौजूदा संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ है तो सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के सांसद बेटे अक्षय यादव का संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज को भी इस नई योजना की सौगात दी है। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिला भी इन वीवीआईपी जिलों में शामिल हो गया है।

पहले चरण में 50 ग्राम पंचायतों में ही स्नान घर

akhilesh yadav launch new schemes in his parental districts

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सरकार ने वर्ष 2015-16 में 50 गांवों में स्नानगृह बनाने का फैसला किया है। चयनित पांच जिलों में से 10-10 ग्राम पंचायतें इसके लिए चुनी जाएंगी। गांवों का चयन डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। इनमें पांच गांव डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना से होंगे।

जबकि, पांच अन्य ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों के यहां स्नानगृह बनाए जाएंगे। प्रमुख सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी ने जिलों का चयन करते हुए गांवों के चयन व योजना के क्रियान्वयन से जुडे़ दिशा-निर्देश जिलाधिकारियों को भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed