फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav lashed out at the vice chancellor over Ajan, saying - BJP's four-year celebration betrayed the public

अखिलेश यादव ने कुलपति पर अजान को लेकर कसा तंज, बोले - बीजेपी का चार साल का जश्न जनता के साथ धोखा

Thu, 25 Mar 2021 02:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav lashed out at the vice chancellor over Ajan, saying - BJP's four-year celebration betrayed the public
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का चार साल का जश्न धोखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हमारा संकल्प पत्र गीता की तरह पवित्र है, मगर उसे लागू न करके उसे कूड़़े में फेंक दिया। सपा ने जब लैपटॉप, टैबलेट बांटे थे तो भाजपा ने हंसी उड़ाई थी, लेकिन यह लैपटेप व टेबलेट कोरोनाकाल में बच्चों के पढऩे के काम आए।
विज्ञापन


किसान के कारण लाकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था गिरी नहीं और खाद्यान्न की कमी नहीं हुई, लेकिन कृषि के काले कानूनों से अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी, क्योंकि न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलने से किसान बर्बाद हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अजान को लेकर आपत्ति करने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति संगीता श्रीवास्तव पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अपनी नियुक्ति के समय ही उन्होंने यह समझौता किया रहा होगा कि इस तरह के मामलों में वह अपनी आवाज बुलंद करेंगी। कुलपति उसी शहर की रहने वाली हैं तो पहले भी अजान जरूर सुनी होगी। जाहिर है कि उनका यह बयान सोच समझकर दिया गया होगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम बुधवार की रात गोरा बाजार रोड स्थित पूर्व मंत्री डॉ.मनोज कुमार पांंडेय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि किसान को बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। बाजार का कंट्रोल कॉरपोरेट घराने के पास नहीं होना चाहिए। इससे मध्यम वर्गीय लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। इस सरकार में पुलिस के माध्यम से जनता के साथ अन्याय हो रहा है। पूर्व सपा जिला अध्यक्ष आरपी यादव को अन्याय पूर्वक जेल में डाला गया है। मौजूदा भाजपा सरकार के जाने से ही प्रदेश का भला होगा। पूर्व सीएम सुबह कौशांबी गए थे और फिर वहां से लौटते हुए रात में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाऊस में सपाइयों से की मुलाकात
पूर्व सीएम कौशांबी जाते समय छजलापुर स्थित पूर्व विधायक रामलाल अकेला के आवास में रुके और उनके बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला का हालचाल लिया। विक्रांत कुछ दिन पहले ही सीएम का पुतला फूंकने के मामले में जेल भेजे गए थे। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे सपा कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही हैं। सच्चे सिपाही का फर्ज है कि अपने कार्य के प्रति सजग प्रहरी की तरह डटे रहे। कौशांबी से लखनऊ लौटते समय पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान, आशीष तिवारी, छविनाथ यादव, महेश यादव, छोटेलाल पासी, मो. राजू, सुनील दुबे, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। रात में जिला मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed