{"_id":"efa4d927695572168e6074b4cee568f2","slug":"akhilesh-yadav-inuagrates-rajya-poshan-mishan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के घर पर मिलेगा बच्चों को 'पोषण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के घर पर मिलेगा बच्चों को 'पोषण'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Nov 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश में गठित राज्य पोषण मिशन का शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य पोषण मिशन के ‘लोगो’ का भी अनावरण किया जाएगा। सूबे में राज्य पोषण मिशन बनाने का शासनादेश तो 24 अप्रैल 2013 को ही जारी हो गया था।
इसका विधिवत गठन होने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कुपोषण से बच्चों को बचाने में राज्य पोषण मिशन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
महाराष्ट्र पोषण मिशन की सफलता व वहां के अनुभवों को भी साझा किया जाएगा। मिशन के शुभारंभ के मौके पर बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री वसीम अहमद व कैलाश चौरसिया भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग भी काम करता है।
ऐसे में राज्य पोषण मिशन बनाने के बाद यह सभी विभागों से तालमेल बनाकर समस्या के प्रभावी समाधान के लिए काम करेगा।