{"_id":"66e08e2a62f10ded9900d143","slug":"akhilesh-yadav-instructs-party-activists-to-work-on-weak-booths-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, बोले- कमजोर बूथों पर अभी से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, बोले- कमजोर बूथों पर अभी से करें काम
Wed, 11 Sep 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:23 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू कर दें।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा हो गया। वहीं, सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाने के लिए कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू कर दें। सजातीय नेताओं की स्थानीय स्तर पर सभाएं कराकर इस लक्ष्य को हासिल करना है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया है। भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूरों का शोषण किया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा पुलिस हिरासत में मौतें नहीं थम रही हैं। फर्जी एनकाउंटर का भी रिकार्ड कायम हो गया है। अब पीडीए ही एकमात्र विकल्प है जो लोगों को खुशहाल जिंदगी दे सकता है। उधर, अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन