फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav inaugurates samajwadi pension yojana.

यूपी में एक और बड़ी योजना, जुड़े 40 लाख परिवार!

Wed, 05 Nov 2014 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Nov 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav inaugurates samajwadi pension yojana.

सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में लाभार्थियों को चेक बांटकर समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत की। अखिलेश का दावा है कि इस योजना से 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव का कहना है कि ये योजना देश की अनोखी योजना है। इसमें सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के समय में भी पूरा घोषणापत्र लागू हुआ था।
विज्ञापन


इस बार भी सपा ने अपने वादे पूरे किए हैं। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने एक बार फिर से सपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और कहा कि सपा सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जो कोई और सरकार नहीं ले पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा अभी तक आई सरकारों में तुलना होनी चाहिए कि किसने ज्यादा विकास किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जहां 3 जगह मेट्रो की शुरुआत हो रही है वहीं हम साइकिल के लिए भी काम कर रहे हैं।

2 साल ‌में पूरे होंगे सारे वादे

akhilesh yadav inaugurates samajwadi pension yojana.

सीएम अखिलेश ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर वादे निभाएं हैं और आने वाले 2 साल में अपने सारे वादे निभाने हैं।

योजना के लाभार्थियों और विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि ‌इस योजना से परिवारों को सहारा मिलेगा। जिन गरीब माताओं-बहनों के पास के पास जीवनयापन के लिए इंतजाम नहीं हैं उनके लिए ये बड़ी योजना है।

उन्होंने कहा कि अगर इसमें और योजनाएं जोड़ दें तो करीब एक करोड़ लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार से इस बारे में बात भी चल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो समाधान के लिए कॉलसेंटर भी खोले जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने की हिदायत दी साथ ही कहा कि जो परिवार छूट गए हैं उन्हें जोड़ना हमारी जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed