यूपी के गरीब भी करेंगे इटली के वेनिस की सैर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में बने ग्रैंड वेनिस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का उद्घाटन रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया।
उन्होंने कहा, इस वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पर्यटकों को इटली के वेनिस शहर में पहुंचने का अहसास होगा। इससे प्रदेश की छवि सुधरेगी और लोगों को नौकरी भी मिलेगी।
राजधानी में कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर हुए उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ग्रेटर नोएडा भी में दिखाया गया। वहां टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने वाले भसीन ग्रुप से जुड़े लोग मौजूद थे। इस मौके पर दोनों स्थानों पर एकत्र लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश व देश के लोग अमेरिका, मकाऊ, सिंगापुर आदि स्थानों पर घूमने के लिए जाते हैं।
अब उनके लिए ग्रेटर नोएडा में ही वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। एनसीआर व यूपी आने वाले पर्यटक को इसका लाभ मिलेगा। खासतौर पर वे गरीब भी वेनिस देखने का सपना साकार कर सकेंगे, जो कभी वहां नहीं जा सकते।
नजर आएगी इटालियन संस्कृति भी
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में लोगों को वेनिस में चलने वाली गोंडोला बोट, स्टेच्यू, फाउंटेन और इटालियन संस्कृति नजर आएगी।
उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी और आगरा को टूरिज्म ट्राएंगल के रूप में विकसित किया जा रहा है। तो मथुरा व वृंदावन में धार्मिक पर्यटन के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
इस मौके पर प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल और प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास संजीव सरन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।