फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav inaugrates awadh shilp gram.

मीडिया से बोले अखिलेश, आप हैं मेरे और चाचा के झगड़े की मुख्य वजह

Sat, 20 Aug 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Aug 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav inaugrates awadh shilp gram.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अवध शिल्प ग्राम का उद्घाटन करते हुए चाचा शिवपाल यादव से मतभेद होने की बात फैलाने के लिए मीडिया को दोष दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कुछ पत्रकारों को जानता हूं। वो जब मेरे साथ बैठते हैं तो कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं और जब चाचा के पास बैठते हैं तो उनसे कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं।

मैं उनसे कहता हूं कि आप अपना काम करो न्यूज चलाओ किसी के बीच झगड़ा क्यों करवाते हो। अखिलेश ने कहा कि हमें विरोधियों के साथ ही आप मीडिया के लोगों से भी सावधान रहना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि आने वाले अक्टूबर से प्रदेश की बिजली व्यवस्‍था में बड़ा परिवर्तन नजर आएगा। हम ऐसा काम कर रहे हैं कि बिजली संकट से प्रदेश को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- जल्दी का है जमाना

Akhilesh Yadav inaugrates awadh shilp gram.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जमाना जल्दी का है अभी 15 अगस्त को उन्होंने एक गांव ‌में बिजली पहुंचाने की बात कही थी लेकिन वो बात गलत निकली और फिर उन्हें फिर फेसबुक से इसकी तस्वीर हटानी पड़ी। अखिलेश ने कहा कि जमाना जल्दी का है, लोग पहले ही अपडेट कर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने चार साल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि कुछ लोग झूठ फैलाते हैं जबकि चार साल में हमने जितना काम किया उतना किसी ने नहीं किया। जब भी काम की बात होगी तो समाजवादियों का नाम सबसे पहले आएगा।

उन्होंने कहा कि हमने यूपी में मेट्रो का काम शुरू करवाया और अगर अगली बार सत्ता में आए तो फिर यूपी के चार शहरों में मेट्रो हम ही चलाएंगे। आज जब गोरखपुर में एम्स बन रहा है तो जमीन हमने ही दी तभी वहां एम्स बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed