फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav in PDA cycle yatra in Lucknow.

UP News: अखिलेश ने पूरी की पीडीए साइकिल यात्रा, बोले- 2024 में सरकार बनने पर अग्निवीर व्यवस्था होगी समाप्त

Mon, 30 Oct 2023 08:52 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Oct 2023 08:52 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में पीडीए साइकिल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपनी सरकार में करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र किया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in PDA cycle yatra in Lucknow.
पीडीए साइकिल यात्रा के दौरान अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में केंद्र में गैर-भाजपा सरकार बनने पर सेना में अग्निवीर व्यवस्था समाप्त की जाएगी। वह सोमवार को समाजवादी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) साइकिल यात्रा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। करीब 15 किमी की यात्रा सुल्तानपुर रोड स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क तक निकाली गई।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान का पालन नहीं कर रही। सीमा पर शहीद होने वाले वाले अग्निवीर का सम्मान नहीं हो रहा है। वर्ष 2024 में जब उनकी सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त करके नियमित भर्ती की जाएगी। यह यात्रा भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए है। जातियों का भेदभाव समाप्त होना चाहिए। आबादी के साथ ही जातियों को उनका अधिकार भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार ने जातीय जनगणना करके एक उदाहरण पेश किया है। अन्य राज्यों में भी इसका पालन होना चाहिए। अभी तक प्रदेश में धान खरीद शुरु नहीं हुई है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। अगले साल चुनाव में जनता तक इन मुद्दों को ले जाने के लिए अब तक पांच हजार किलोमीटर की यात्रा निकाली जा चुकी है। इसमें विभिन्न जनपद के युवा कार्यकर्ता साइकिल चला रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में एक भी जिला अस्पताल नहीं बना
यात्रा से पहले अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी जिला अस्पताल नहीं बना। शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज के क्या हाल हैं, किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश में डेंगू से लोग मर रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

एक ही राज्य और कोचिंग संस्थानों से निकले लोगों को मिल रहा काम
अखिलेश ने कहा कि स्थिति यह है कि लोहिया इंस्टीट्यूट में एक ही राज्य और एक ही कोचिंग संस्थान से निकले युवाओं को नौकरी दी जा रही है। दूसरे राज्य के लोग यहां काम करें, मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह संयोग बड़ा ही विचित्र है।
 

जगह-जगह फूलों की बारिश, सेल्फी लेने की लगी रही होड़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सपा पीडीए साइकिल यात्रा के दौरान क्या नेता-क्या कार्यकर्ता, सभी में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनेश्वर पार्क के बीच निकली इस यात्रा के लिए रास्ते में जगह-जगह स्वागत के लिए पंडाल लगाए गए। यात्रा पर फूलों की बारिश कीगई तथ ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव को माला पहनाने तथा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। आलम यह था कि करीब 15 किलोमीटर की यह यात्रा पूरा करने में चार घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

सपा की यह साइकिल यात्रा के स्वागत के लिए पहला पड़ाव कबीरपुर में लगा। यहां पर सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके आगे खुर्दही बाजार, अहमामऊ, एचसीएल, इकाना स्टेडियम, गोमतीनगर विस्तार समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए पंडाल रखे थे। इनमें लखनऊ उत्तर से सपा प्रत्याशी रहीं पूजा शुक्ला, जिला अध्यक्ष जयंत यादव, पूर्व विधायक सीएल वर्मा, विधायक अरमान खान समेत अन्य नेता शामिल रहे। यात्रा के दौरान सपा अध्यक्ष के करीब चलने की कोशिश में समर्थकों की साइकिल आपस में टकराती रहीं। इसके बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ। इस यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के साथ ही रविदास मेहरोत्रा, जगदीप यादव, निर्मल सिंह, सौरभ सिंह, अशोक यादव समेत अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क की दूसरी लेन पर भी लग गया जाम
सपा की साइकिल यात्रा सुलतानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से शुरू हुई थी। पुलिस ने इसको देखते हुए उस स्थान का ट्रैफिक सिर्फ एक ही लेन पर चलाने की व्यवस्था की। इस दौरान रांग साइड से आने वाले लोगों ने बेतरतीब ढंग से अपनी गाड़ियां दाहिनी तरफ लगा दीं। इसका असर यह हुआ कि दोनों तरफ से सड़क पर जाम लग गया। जैसे-जैसे यात्रा बढ़ती गई उसी हिसाब से सड़क पर जाम भी नजर आता गया। एचसीएल के पास जब यह यात्रा सुलतानपुर रोड से मुड़ गई तब जाकर जाम से राहत मिली।

यात्रा खत्म हुई तो ट्रक में लद गईं साइकिल
साइकिल यात्रा के दौरान बड़े नेताओं ने भी साइकिल का इंतजाम कर रखा था। कभी खुद तो कभी उनके ड्राइवर ने ये साइकिलें चलाईं। जनेश्वर मिश्र पार्क पर जाकर जब यह यात्रा समाप्त हुई तो थोड़ी ही देर में ये साइकिलें एक ट्रक में लदी नजर आईं। कई नेता अपनी लंबी गाड़ी में अपनी साइकिल लेकर भी आए थे।

सपा कार्यालय में नहीं घुस पाये अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी और महासचिव मोहम्मद यामीन खान को पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया गया। कार्यालय के अंदर अखिलेश यादव की पत्रकार वार्ता चल रही थी। मौलाना कादरी कार्यालय के बाहर बनी सीमेंट की कुर्सी पर बैठ कर अंदर जाने का इंतजार करते रहे।

अखिलेश को देखने को सड़क किनारे व छतों पर जुटे लोग
साइकिल यात्रा के शुरू होने के बाद जनेश्वर मिश्र पार्क तक जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री को देखने के लिये आम लोग भी सड़क किनारे व छतों पर इंतजार करते दिखाई दिये। यात्रा के पहुंचने पर लोग अखिलेश का वीडियो बनाते रहे।

जिस्म पर मिशन 2024 की पेंटिंग बना कार्यकर्ता बना आकर्षण
पीडीए यात्रा और मिशन 2024 की अपने जिस्म पर पेंटिंग बनाकर साइकिल यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। उसने अपने जिस्म पर इस बार इलेक्शन पीडीए जीतेगा भी लिखवा रखा था।

कभी साइकिल तो कभी बाईक पर चले सुरक्षाकर्मी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी यात्रा के दौरान कभी साइकिल तो कभी मोटरसाइकिल पर सवार होते हुये शामिल हुए। पहले एक सुरक्षाकर्मी कुछ दूर साइकिल चला कर शामिल हुआ तो थक जाने पर दूसरा साइकिल पर आ जाता और पहले वाला मोटरसाइकिल पर सवाल हो जाता। यात्रा के पूरे रास्ते सुरक्षाकर्मी इस तरह से यात्रा में शामिल होते रहे। वहीं कमांडो भी मोटरसाईकिल से अखिलेश यादव के पीछे-पीछे शामिल रहे।

साइकिल चोरी का आरोप लगा भिड़े कार्यकर्ता
साइकिल यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता यात्रा के दौरान बीच सड़क पर एक दूसरे पर साईकिल चोरी का आरोप लगाते हुये आपस में भिड़ गये। हुआ यूं कि एक कार्यकर्ता की साईकिल गायब हो गई थी। यात्रा के दौरान उसने अपनी साईकिल पहलचान ली जो दूसरा कार्यकर्ता चला रहा था। उसने यात्रा के दौरान अपनी साईकिल रोक ली तो दोनों ओर से नोंकझोंक शुरू हो गई। हालांकि जब कार्यकर्ता ने साइकिल पर अपने कपड़े बंधे होने का हवाला दिया दूसरा वहां से चलता बना।

पार्षद के पैसे हुए चोरी
मुफ्तीगंज वार्ड से पार्षद गुलशन अब्बास की जेब से यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उनकी जेब से करीब 20 हजार रुपये पार कर दिये। कार्यकर्ताओं ने चोरी के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर मारना शुरू कर दिया वहां पर अफरातफरी शुरू हो गई, जिसका फायदा उठाते हुये आरोपी वहां से भाग निकला।

यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को बांटा मट्ठा व फ्लेवर्ड दूध
साइकिल यात्रा के अमूल डेयरी प्लांट के पास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को अमूल का मटठा व फ्लेवर्ड दूध का वितरण किया गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गदा भेंट कर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed