विश्व पर्यावरण दिवस: अखिलेश यादव बोले- अपने उत्तर प्रदेश को फूलों से महकाएंगे और फलों से समृद्ध बनाएंगे
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश को समृद्ध बनाने का वादा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को मैगनोलिया के इक्कीस पौधे लगाए। उन्होंने संदेश दिया कि इस बरसात में फलों के पौधे भी लगाएंगे... अपने उत्तर प्रदेश को फूलों से महकाएंगे और फलों से समृद्ध बनाएंगे।
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने भाजपा पर पर्यावरण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस की हरी-भरी शुभकामनाएं!
पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण सरंक्षण अपरिहार्य है। इसलिए सपा के समय वृहद वृक्षारोपण का विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल-संरक्षक तालाब, साइकिल ट्रैक व हाईवे बने और हरित पार्कों का विकास हुआ। भाजपा ने पर्यावरण की उपेक्षा की है।
विश्व पर्यावरण दिवस की हरी-भरी शुभकामनाएँ!
पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण सरंक्षण अपरिहार्य है। इसीलिए सपा के समय वृहद वृक्षारोपण का विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल-संरक्षक तालाब, साइकिल ट्रैक व हाईवे बने और हरित पार्कों का विकास हुआ।विज्ञापन विज्ञापन
भाजपा ने पर्यावरण की उपेक्षा की है। pic.twitter.com/A5fM3aYORW — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 5, 2021