फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav give grant of lakh rupees to typist kishan

बुजुर्ग टाइपिस्ट को एक लाख रुपए देंगे सीएम अखिलेश

Mon, 21 Sep 2015 01:44 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav give grant of lakh rupees to typist kishan
लखनऊ में बीते शनिवार को सड़क किनारे बैठने वाले जिस टाइपिस्ट किशन कुमार के साथ यूपी के दरोगा प्रदीप कुमार ने बदसलूकी की थी। ये घटना सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन


उसके बाद टाइपिस्ट किशन कुमार को यूपी सरकार ने माफी मांगते हुए नया टाइपराइटर भी दिया। वहीं, सोमवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने टाइपिस्ट किशन कुमार के लिए एक बड़ी घोषणा भी की।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव ने टाइपिस्ट किशन कुमार को उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए एक लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की है। सीएम अखिलेश यादव ने ट्विट करके ये जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को अखिलेश यादव ने डीएम राजशेखर के साथ टाइपिस्ट के घर नया टाइपराइटर भी भिजवाया था।

ऐसे रातों रात सोशल मीडिया पर छा गए किशन कुमार

akhilesh yadav give grant of lakh rupees to typist kishan

शनिवार को सड़क किनारे बैठकर टाइ‌पिंग करने वाले ‌बुजुर्ग किशन कुमार के साथ यूपी के एक दरोगा प्रदीप कुमार ने बदसलूकी की।

इस दरोगा ने बुजुर्ग टाइपिस्ट पर लात चलाई, उसको घसीटा और उसका टाइपराइटर भी तोड़ डाला। ये बुजुर्ग दरोगा से भीख मांगता रहा। कहता रहा, साहब ये मेरी रोजी रोटी है। इसको मत तोडों। मेरे बच्‍चे भूखे मर जाएंगे। मगर इसके बावजूद दरोगा का दिल नहीं पसीजा।

इस घटना को एक फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर ये मामला इतना चर्चित हुआ कि शाम तक खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंच गया।

उसके बाद लखनऊ के डीएम राजशेखर खुद टाइपिस्ट के घर गए। वहां बुजुर्ग से माफी मांगने के बाद उन्हे नया टाइपराइटर भी दिया गया। बुजुर्ग टाइपिस्ट के साथ बदतमीजी करने वाले दरोगा को भी सरकार ने सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed