फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav commnets on Yes bank crisis.

अखिलेश यादव ने यस बैंक संकट पर समझाई क्रोनोलॉजी, प्रियंका गांधी ने भाजपा ने किया बर्बाद

Fri, 06 Mar 2020 07:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav commnets on Yes bank crisis.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

यस बैंक संकट को लेकर मोदी सरकार सवालों के घेरे में आ गई है ऐसे में विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका मिल गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने तंज भरे लहजे में कहा कि मोदी सरकार ने पहले गरीबों का बैंक में खाता खुलवाया और पैसा जमा करवाया।

नोटबंदी में सबका पैसा बैंक पहुंचाया गया फिर वहां से निकालकर अमीर दोस्तों के साथ बांटकर खाया गया और फिर उन्हें फुर्र करवाया गया और जब लोग अपना पैसा निकालने बैंक गये तो 'यस' की जगह 'नो' का ठेंगा दिखाया गया|
विज्ञापन

 

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी यस बैंक संकट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है। इन हालात में अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को नहीं छू पाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की देन बर्बादी को 'यस' और प्रगति को 'नो' है।


 

यस बैंक पर लग गई है मौद्रिक सीमा

दरअसल, रिजर्व बैंक ने गुरुवार को संकट में फंसे यस बैंक पर मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। जिसके बाद बैंक के खाताधारकों में हड़कंप मच गया।

निकासी की यह सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने यस बैंक के निदेशक मंडल के अधिकारों पर रोक लगाते हुए एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार की प्रशासक के रूप में नियुक्ति भी कर दी है।

आरबीआई ने कहा कि यस बैंक लगातार एनपीए की समस्या से जूझ रहा है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। आरबीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी। इसके अलावा यदि किसी के बैंक में एक से ज्यादा खाते हैं तो भी 50 हजार से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed