{"_id":"628f2b9d43f60450545d4356","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-yogi-2-0-first-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget: यूपी बजट पर अखिलेश बोले- विकास सिर्फ आंकड़ों में, युवाओं के लिए कुछ नहीं, मायावती बोलीं- घिसा-पिटा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget: यूपी बजट पर अखिलेश बोले- विकास सिर्फ आंकड़ों में, युवाओं के लिए कुछ नहीं, मायावती बोलीं- घिसा-पिटा बजट
Thu, 26 May 2022 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 May 2022 03:12 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने योगी सरकार 2.0 के पहले बजट पर कहा कि सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। विकास सिर्फ आंकड़ों में दिख रहा है।
विज्ञापन
मायावती व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार 2.0 ने गुरुवार को अपना पहला बजट पेश किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास सिर्फ आंकड़ों में ही दिख रहा है जबकि सच्चाई ये है कि युवा बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बर्बाद कर दी गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। विकास सिर्फ आंकड़ों में दिख रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मायावती ने इसे घिसा पिटा बजट करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ यूपी सरकार का बजट प्रथम दृष्टया वही घिसा पिटा व अविश्वसनीय है। यह जनहित एवं जनकल्याण में भी खासकर प्रदेश में छाई हुई गरीबी, बेरोजगारी व गड्ढायुक्त बदहाल स्थिति के मामले में अंधे कुएं जैसा है। इससे यहां के लोगों के दरिद्र जीवन से मुक्ति की संभावना लगातार क्षीण होती जा रही है। यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में थोड़े अच्छे दिन लाने के लिए कथित डबल इंजन की सरकार द्वारा जो बुनियादी कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए थे, वे कहां किए गए। स्पष्टत: नीयत का अभाव है तो फिर वैसी नीति कहां से बनेगी। जनता की आंख में धूल झोंकने का खेल कब तक चलेगा।’
विज्ञापन