फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments on SP win in bypoll.

यूपी में तीन व महाराष्ट्र में दो सीटों पर जीत से अखिलेश बोले- जनता ने भाजपा का दंभ तोड़ दिया

Thu, 24 Oct 2019 08:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Oct 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments on SP win in bypoll.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में तीन और महाराष्ट्र में दो विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के दंभ को तोड़कर लोकतंत्र के पक्ष में फैसला दिया है। सपा के प्रति जनता में बढ़ते विश्वास और भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त वोटरों के ताजा रुझान से राजनीति में बदलाव की एक नई आहट है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अखिलेश ने गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव में जैदपुर, रामपुर व जलालपुर और महाराष्ट्र के आम चुनाव में मुंबई के मानखुर्द शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्र से सपा प्रत्याशियों की जीत पर जनता आभार जताया। उन्होंने कहा कि तमाम प्रशासनिक दबावों और भाजपाई छल प्रपंच के बावजूद रामपुर से तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर के जलालपुर से सुभाष राय तथा बाराबंकी के जैदपुर से गौरव रावत जीते हैं। मानखुर्द, शिवाजीनगर (मुंबई) से महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी तथा भिवंडी ईस्ट से रईस शेख ने परचम लहराया है। इससे जाहिर है कि जनता में सपा के प्रति जनता विश्वास बढ़ा है।

नहीं चलेगी गुंडागर्दी व बेईमानी

सपा अध्यक्ष ने कहा, प्रदेश अब गांधी, डॉ. लोहिया और डॉ. आंबेडकर के  विचारों पर चलेगा। भ्रष्टाचार, जातिवाद, गुंडागर्दी और बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी। सपा भविष्य की राजनीति में विकास के लिए आगे कदम उठाती रहेगी। उन्होंने खुशी जताई कि जनता ने भाजपा सरकार द्वारा सपा के कामों के प्रति दुष्प्रचार को नकार कर जनहित के कामों और राज्य के विकास के लिए समाजवादी सरकार के प्रयासों को याद रखा है।

भाजपा ने की दबाव की राजनीति
अखिलेश ने कहा, विधानसभा उपचुनावों को जीतने के लिए भाजपा ने दबाव की राजनीति पहले से ही शुरू कर दी थी। सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ प्रमुख नेताओं के खिलाफ  पुलिस लग गई थी।

सीएम ने तो उपचुनाव वाले सभी क्षेत्रों का दौरा कर धमकी दी कि विपक्ष को सबक सिखाना है। इससे प्रशासनिक मशीनरी ने पक्षपातपूर्ण ढंग से सत्तारूढ़ दल को जिताने के हथकंडे किए। विपक्ष को अपमानित करने के कदम उठाए। लेकिन जनता ने भाजपा को करारा जवाब दे दिया है।

ढाई साल में प्रदेश को तबाह किया

अखिलेश ने कहा, ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने जनविरोधी नीतियों से राज्य को तबाह कर दिया है। विकास में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं रही है। भाजपा नेताओं का दंभ बढ़ गया था। इसलिए जनता से इसे तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed