{"_id":"8d7d9b633b83376444336b2b7be05a2b","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'करप्शन पर रिसर्च करती थीं माया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'करप्शन पर रिसर्च करती थीं माया'
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर पूर्ववर्ती बसपा सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का कहना है कि उस समय तो पंचम तल (मुख्यमंत्री सचिवालय) पर यही रिसर्च होती थी कि कैसे करप्शन का नया रास्ता निकाला जाए।
पिछली सरकार ‘स्वीटनर’ भी बहुत देती थी हमारी सरकार आने के बाद बंद हो गया है। यही वजह है कि हमारे प्रोजेक्ट के लिए निवेशक नहीं मिल पा रहे हैं। पीपीपी मॉडल पर बस अड्डे बनवाने की योजना परवान नहीं चढ़ पाई।
पढ़ें- अखिलेश सरकार ने पलटा माया का एक बड़ा फैसला
विज्ञापन
शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में रेडियो टैक्सी एवं व्यावसायिक वाहनों के ऑनलाइन टैक्स भुगतान प्रणाली का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेडियो टैक्सी सेवा शुरू होने से जहां आम लोगों को जहां सुरक्षित एवं त्वरित परिवहन सुविधा मिलेगी वहीं व्यावसायिक वाहन स्वामियों को अब टैक्स जमा करने के लिए परिवहन कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पढ़ें- मायावती के 'गार्ड्स' को भत्ता देंगे अखिलेश
आम लोगों के लिए परिवहन निगम की बसें ही सबसे सुविधाजनक साधन है इसलिए सरकार रोडवेज को दुरुस्त करने में जुटी है। जल्द ही इसमें बदलाव दिखाई देगा।
इस मौके पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव परिवहन बी.एल. भुल्लर, परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिवहन विभाग व भारतीय स्टेट बैंक के बीच व्यावसायिक वाहनों के ऑनलाइन टैक्स भुगतान के संबंध में करार (एमओयू) पर दस्तखत भी किए गए।
और खबरों के लिए यहां आएं...