कन्नौज बस हादसे के लिए अखिलेश ने योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- बच सकती थी जान
कन्नौज के अग्निकांड में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना.
लोगों की जान बच भी सकती थी, अगर भाजपा सरकार संकीर्ण राजनीतिक सोच की वजह से सपा काल में बने फ़ायर स्टेशन को बंद नहीं करवाती, जो घटना स्थल से केवल 10 मिनट की दूरी पर बना था.विज्ञापन
दुखद! — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2020
उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों ही वाहन धू-धूकर जल उठे। जिसमें करीब 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।
फर्रुखाबाद की स्लीपर बस गुरसहायगंज से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। छिबरामऊ से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम घिलोई के पास बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी जल्दी विकराल हो उठी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। किसी तरह करीब 10 सवारियों ने कूदकर जान बचाई।
2-2 लाख की राहत राशि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए राहत राशि दिए जाने की घोषणा की है।