'वे जनता की बहन जी, हमारी बुआ, उन पर टिप्पणी नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बसपा अध्यक्ष मायावती पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। कहा, वे बहनजी जनता की हैं लेकिन हमारी तो बुआ हैं। उन्होंने हमारे बारे में कुछ नहीं कहा है, हम भी उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।
उन्होंने बसपा अध्यक्ष द्वारा मुलायम सिंह के जन्म दिन पर की गई टिप्पणी का जवाब जरूर दिया। कहा, नेताजी (मुलायम सिंह) का जन्म दिन सरकार ने नहीं, उनके पुत्र ने मनाया था। कोई अपने नेता का जन्म दिन क्यों नहीं मनाएगा?
अखिलेश यादव ने सपा मुखिया पर मायावती की टिप्पणी से जुड़े सवालों का सहज और हल्के अंदाज में जवाब दिया। बसपा सुप्रीमों का नाम लिए बिना कहा कि वह चार बार मुख्यमंत्री रही है। उन्हें पता ही नहीं, नेताजी का जन्म दिन किसने मनाया?
अपनी तरफ इशारा करते हुए कहा, जन्म दिन उनके पुत्र ने मनाया था। इसमें सरकारी साधनों का दुरुपयोग नहीं हुआ, जैसा कि वे अपने जन्म दिन पर करती थीं।
सीएम ने कहा, उनकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूं कि जन्म दिन नेताजी ने नहीं मनाया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा से किसी को उम्मीद नहीं है कि अच्छे दिन आएंगे। फतेहपुर में सांप्रदायिक हिंसा पर कहा कि वहां अधिकारी नजर रखे हुए हैं। हमने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
समाजवाद में जन्म दिन की मनाही नहीं
मायावती द्वारा डॉ. लोहिया का हवाला दिए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, अच्छा है कुछ लोग डॉ. लोहिया को याद तो कर रहे हैं। लोगों को समाजवाद को समझना चाहिए। समाजवाद में ये कहीं नहीं है कि जन्म दिन न मनाया जाए।
कल कोई यह भी कह सकता है कि लोहिया के नाम पर पार्क का नाम न रखा जाए। उनके नाम पर दूसरा पार्क भी न बनाया जाए।
खजूर सूखे तो क्रोशिया के पौधे लगवाए
मुख्यमंत्री ने मायावती का नाम लिए बिना कहा, उनके पार्क में खजूर के पेड़ सूख गए थे। उनकी जगह हमने क्रोशिया के पौधे लगवा दिए। खजूर से क्या होता, क्रोशिया के पौधे पर सुंदर गुलाबी फूल आएंगे। हमने जो पार्क बनवाए हैं उनमें लाखों लोग आते हैं, उनके पार्क में क्या लाखों लोग आ सकते हैं ? हमने उनके स्मारकों की देखभाल की, अब वे कह रही है कि स्मारक नहीं बनवाएंगी।
डिंपल का भी जन्म दिन
मायावती के जन्म दिन से जुड़े सवाल पर आखिलेश यादव ने कहा कि आज दो लोगों के जन्म दिन हैं। उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव का भी जन्म दिन है। उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, जहां केक की पार्टी होगी, वहीं जाएंगे।