फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav challenges opposition to discuss on development.

अखिलेश की चुनौती, विकास कार्यों पर बहस करें हमारे विरोधी

Sun, 21 Aug 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Aug 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
 Akhilesh yadav challenges opposition to discuss on development.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विरोधियों पर आरोप लगाया है कि वे काम और विकास की जगह दूसरी जगह बहस को ले जाना चाहते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी उनके सरकार के काम पर बहस कर ले, पता चल जाएगा कि समाजवादी सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनकी सरकार अक्तूबर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के अपने वादे पर अमल शुरू कर देगी। बुनकरों और शिल्पियों के लिए और भी बेहतर काम करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को राजधानी में ‘अवध शिल्पग्राम’ का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी निर्यात में सबसे आगे है। इसके लिए निर्यातकों ने मेहनत की है तो सरकार ने सहूलियतें दी हैं। ग्रेटर नोएडा में सबसे बड़ा एक्सपो मार्ट था। अब उससे भी बड़ा यहां शिल्पग्राम बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां साल भर शिल्पियों को अपना काम दिखाने का अवसर मिलेगा। इसी तरह भदोही में कारपेट बाजार बनाया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पूरा होने जा रहा है तो लखनऊ से बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए अनुपूरक बजट में और पैसा देने जा रहे हैं। देश के स्तर पर काम की तुलना होगी तो यूपी सबसे आगे रहेगा। मगर, विरोधी विकास की बात न कर बहस की दिशा दूसरी ओर ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे मौका मिलेगा तो और भी ऐसे बड़े-बड़े काम करेंगे।

कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया, कहा-कभी नहीं भूलेंगे इटावा

 Akhilesh yadav challenges opposition to discuss on development.

विकास के नाम पर सिर्फ सैफई, इटावा और लखनऊ में काम होने की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री ने आड़े हाथों लिया। कहा, कांग्रेस वाले इटावा को कभी नहीं भूल सकते।

वजह, कांग्रेस की स्थापना करने वाले एओ ह्यूम इटावा के कलेक्टर थे। दूसरी बात, कांग्रेसी बहुत दिनों बाद आए हैं। आंखें खोलेंगे तब पता चलेगा कि इसी सरकार ने 15 लाख लैपटॉप बांटे। बिजली का उत्पादन बढ़ाया। रायबरेली एम्स के लिए जमीन दी थी तो गोरखपुर एम्स के लिए भी जमीन दी।

जहां सीटें नहीं मिलतीं, वहां भी काम किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में उनकी सरकार ने काम किया है। आगरा में सीटें कम मिलती हैं, वहां भी काम किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा रिंग रोड सहित तमाम प्रोजेक्ट आगरा को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed