फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav attacks on BJP government over farmers issues

भाजपा सरकार की खेती पर कुदृष्टि, किसानों को बंधक बनाने की योजनाः अखिलेश यादव

Tue, 11 Aug 2020 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav attacks on BJP government over farmers issues
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में बडे़ उद्योग घरानों का हित साधना है। भाजपा ऐसे इंतजाम करने पर आमादा है जो किसान को किसान नहीं रहने देंगे। भाजपा की कुदृष्टि खेतों पर लगी है। प्राकृतिक आपदा, बकाया गन्ना मूल्य, बिचौलियों द्वारा फसलों की लूट और कर्ज से बेहाल हजारों किसान की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर सरकार ने अमानवीय रवैया अपना रखा है।

विज्ञापन


महोबा में बैंक कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते रविवार को ही 50 वर्षीय किसान रमाशंकर रैकवार ने फांसी लगाकर जान दे दी। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी घोषणाओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा, अभी तक 20 लाख करोड़ की गिनती भी नहीं कर पाए थे कि एक लाख करोड़ की एक और किस्त किसानों को भेजने की घोषणा कर सबको चकाचौंध कर दिया गया। गरीब किसान इतनी भारी रकम कहां रख पाएगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लांच करने की घोषणा करते हैं पर किसान को यूरिया व बीज तक समय से मिल नहीं पा रहा है।  

विज्ञापन

शोषण का रास्ता खोला

अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने और किसानों का कर्ज माफ  करने के बजाय भाजपा ने किसानों के साथ सिर्फ  गोलमाल किया है। उन्हें राहत देने के बजाय डीजल के दाम बढ़ा दिए। किसान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को किसानों के उत्पाद औने-पौने दाम पर खरीदकर उनका शोषण करने का रास्ता खोल दिया। किसानों को बाढ़ ने तबाह कर रखा है। पशुओं को चारा नहीं मिल पा रहा, फसलें डूब गई हैं। सरकारी मदद सरकारी फाइलों में कैद है।
 

 

बाइस में बाइसिकल.. ने पकड़ी तेजी
अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रविवार को जारी पत्र ‘बाइस में बाइसिकल’ ने सोमवार को अभियान का रूप ले लिया। डिजिटली जारी यह पत्र लाखों सपा कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया है। इसमें सपा अध्यक्ष ने कहा है कि वर्ष 2022 में परिवर्तन के लिए भी हर कार्यकर्ता को खुद पहल करनी होगी। 2022 में उद्घोष होगा, समाजवादी सरकार का काम जनता के नाम। हम सभी को एकजुट होकर सांविधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक मान्यताओं को बचाना होगा। खेतों की सुरक्षा के लिए 2022 में साइकिल की सरकार राज्य के हित में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed