{"_id":"605c36c78e45aa32c93fbe51","slug":"akhilesh-yadav-attacked-yogi-government-for-raising-dap-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी के दाम बढ़ाने पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी के दाम बढ़ाने पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला
Thu, 25 Mar 2021 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीएपी के दाम बढ़ाने को लेकर योगी सरकार पर बृहस्पतिवार को हमला बोला और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीएपी के बढ़े दाम किसानों पर सरकार की दोगुनी मार के समान है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने के कारण परेशान हैं। अब उनकी परेशानी और बढ़ चुकी है क्योंकि डीएपी के दाम में 300 रुपये तक वृद्धि हो चली है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार बंद करके डीएपी के बढ़े दाम वापस ले। गौरतलब है कि अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में डीएपी के बढ़े हुए दामों पर एक खबर प्रकाशित की है। अखिलेश यादव ने उसी का संज्ञान लेते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।
उधर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने डीएपी के दामों में एक साथ 300 रुपये प्रति बैग की गई वृद्धि को किसानों पर अत्याचार बताया है। उन्होंने सरकार से बढ़े हुए डीएपी के दाम तत्काल वापस लेने की मांग की है। अनिल दुबे ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है और किसानों को गुलाम बनाने पर आमादा है। महंगाई की मार झेल रहे किसानों को राहत देने की बजाए सरकार ने डीएपी के दामों में भारी वृद्धि करके उनकी कमर तोड़ कर रख दी है। किसान पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली के बढ़े दाम और फसलों का उचित मूल्य न मिलने के कारण पहले से परेशान हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह और बर्बाद करने वाले तीन कृषि कानूनों को लागू कर दिया है। सरकार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने मे पूरी तरह फेल रही है। पिछले 04 वर्षों में गन्ने के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई और न ही लागत का डेढ़ गुना देने पर विचार किया गया है।