फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav attacked the government on the pretext of Tejas film

UP : अखिलेश का तंज- फिल्म देखकर भावुक होने वाले जनता का दुख जान लें तो रेगिस्तान में उमड़ पड़े आंसुओं का सागर

Thu, 02 Nov 2023 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 01:51 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि सिनेमा के झूठ को सच मानकर अश्रुपूरित होने वाले यदि अपने राज में जनमानस का सच्चा दुख-दर्द देख लें तो शायद रेगिस्तान में आंसुओं का सागर उमड़ पड़े।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked the government on the pretext of Tejas film
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की ओर से फिल्म तेजस दिखाने पर तंज कसा है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोग बता रहे हैं कि माननीय फिल्म देखकर भावुक हो गए! सिनेमा के झूठ को सच मानकर अश्रुपूरित होने वाले यदि अपने राज में जनमानस का सच्चा दुख-दर्द देख लें तो शायद रेगिस्तान में आंसुओं का सागर उमड़ पड़े।

विज्ञापन


 उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश की कागजी फिल्म सिटी में अभिनय के जीवंत पाठ पढ़ाने के लिए अब बाहर से प्राध्यापक नहीं बुलाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब माननीय किसी कलाकार की एक कामर्शियल फिल्म का प्रचार कर रहे हैं तो बदले में उस कलाकार से भावी फिल्म सिटी का प्रचार ही करवा लें क्योंकि फिल्म से तो राज्य की आय में कुछ बढ़ोतरी नहीं ही हो रही है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मजबूत पुल कैसे बन सकता है... 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उद्धाटित पुल का 10 घंटे में ही दरक जाना एक गंभीर विषय है जबकि कुंभ मेले का समय पास आता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मज़बूत पुल कैसे बन सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जन-जीवन की सुरक्षा के गुजरात का विकास मॉडल यहां न लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed