फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav attack on up government

यूपी: अखिलेश यादव का हमला, बोले-सरकार ने हर वादे को धुएं में उड़ाया

Mon, 31 May 2021 08:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 31 May 2021 08:19 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में दिन रात एक कर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के संक्रमण में मृत्यु पर मुख्यमंत्री उनके परिवारजनों को आर्थिक मदद के एलान करते रहे

विज्ञापन
Akhilesh Yadav attack on up government
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ने अपने ही घोषित निर्णयों का मजाक बनाकर लोकतंत्र की भावनाओं पर गहरा आघात किया है। चार वर्ष के कार्यकाल में ही भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को धोखा दिया है और सबके साथ के नारे को भुला दिया है। हर बार वादे को धुएं में उड़ाया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में दिन रात एक कर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के संक्रमण में मृत्यु पर मुख्यमंत्री उनके परिवारजनों को आर्थिक मदद के एलान करते रहे। प्रधानमंत्री  तो कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वालों की याद में कई बार भावुक होते दिखाई दिए हैं लेकिन हर वादे को धुएं की तरह हवा में उड़ा देने में भाजपा ने बड़ी महारत हासिल कर ली है।
विज्ञापन


कोरोना के कारण जान गंवाने वालों के साथ नाइंसाफी से भाजपा सरकार की अमानवीयता और संवेदनहीनता की साफ झलक मिलती है। कानपुर में जान गंवाने वाले दारोगा मुकेश आर्य के परिजनों को 7 माह बाद भी न ही नौकरी मिली और न ही पेंशन। मां को साथ लेकर बेटा अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जान गंवाने वालों अधिकारियों की सूची में भी गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर के काकादेव थाने में तीन दारोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हुई मगर शासन को दो दारोगा के ही नाम भेजे गए। लखनऊ में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले एलडीए के इंजीनियर एस के अग्रवाल के परिजनों को पीएफ का एक पैसा भी नहीं दिया गया।

1600 से ज्यादा शिक्षक पंचायत चुनावों की ड्यूटी में अपनी जान गंवा बैठे। बेसिक शिक्षा मंत्री केवल 3 शिक्षकों का नाम लेकर रुक गए। बाद में दबाव पड़ने पर और नाम जोड़ने का निर्णय हुआ। बड़ी संख्या में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बूलेंस सेवा के भी कर्मी कोरोना संक्रमित हुए और उनकी सांसे थम गई। कुछ के परिवारों के एक मात्र कमाने वाले की मौत से तो आश्रितों का जीवन ही अंधकारमय हो गया है।

भाजपा न तो कोरोना से लड़ाई में गंभीर है और न ही कोरोना संक्रमित सेवा कर्मियों की शहादत का सम्मान करती है।  उसके नेता तो बस विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाने में ही जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed