फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav at lucknow zoo

छुकछुक गाड़ी ने उड़ा दी हवाइयां

Wed, 12 Mar 2014 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Mar 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav at lucknow zoo

सूबे के मुखिया का चहेता है लखनऊ चिड़ियाघर। यहां की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर उनकी ही नहीं, कुनबे की भी नजर रहती है।

विज्ञापन


कुछ भी हो उनकी निगाहों से बचता नहीं। चिड़ियाघर में नई रेलगाड़ी आई तो उसके उद्घाटन के लिए मुखिया अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंच गए।

हरी झंडी हुई, ट्रेन छूटी तो क्षमता से तीन गुना ज्यादा लोग लद गये। खादी के साथ खाकी भी। रेंगते हुए नई ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि उसका दम फूल गया।

भारी लोड के चलते रेलगाड़ी ने एक जगह जवाब दे दिया। पहिये पटरी पर ही चक्करधिन्नी बन गए। मुखिया आधा दर्जन छोटे-बड़े मंत्री के साथ सवार और ट्रेन खड़ी।

अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। ड्राइवर से जब पूछा गया तो उसने ट्रेन में लदी भीड़ की ओर इशारा कर दिया। गाड़ी खड़ी देख खबरनवीसों के कैमरे भी नाचते पहिये की ओर घूम गए।

हंसते और हाथ हिलाते हुए जब मुखिया ने अधिकारियों की ओर देखा तो सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम।

आनन-फानन में यहां-वहां लदे लोग कूद फांदकर नीचे उतरे, रेलगाड़ी सरकी तो अधिकारियों की जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed