{"_id":"652ba75e7ecdd3a5590f3e45","slug":"akhilesh-yadav-and-shivpal-singh-yadav-talks-over-candidates-for-madhya-pradesh-assembly-election-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में मिलकर लड़ेंगे सपा-कांग्रेस: अखिलेश-शिवपाल के बीच प्रत्याशी घोषित करने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में मिलकर लड़ेंगे सपा-कांग्रेस: अखिलेश-शिवपाल के बीच प्रत्याशी घोषित करने पर चर्चा
Sun, 15 Oct 2023 03:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:25 PM IST
सार
सपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महासचिव शिवपाल सिंह यादव से चर्चा की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व महासचिव शिवपाल सिंह यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बीच गठबंधन के प्रत्याशी घोषित करने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों व टिकट के दावेदारों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में 2018 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट जीती थी, जबकि छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान वाली सीटों पर उसकी मुख्य लड़ाई भाजपा से हुई थी। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सपा के सात विधायक जीते थे। इस बार सपा ने गठबंधन के तहत 10-12 सीटें मांगी थीं। इस मुद्दे पर सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और कांग्रेस के एमपी के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बीच कई राउंड की बातचीत हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: सपा ने कांग्रेस से पूछा कौन-कौन सी सीटें चाहिए, साथ ही प्रत्याशी का नाम भी बताएं
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक सपा को सात सीटें दी जाएंगी जबकि दो और पर सपा नेताओं ने दावा किया है। यह दावा भी कांग्रेस हाईकमान के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है। अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाएगा।