फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav and priyanka gandhi met in delhi to lucknow flight photo goes viral

अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी का आमना-सामना: एक ही फ्लाइट में सवार थे दोनों, लिया एक दूसरे का हालचाल

Fri, 22 Oct 2021 07:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 07:19 PM IST
सार

अखिलेश यादव सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने दिल्ली गए थे। वहीं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ आ रही थीं। प्रियंका शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।

विज्ञापन
akhilesh yadav and priyanka gandhi met in delhi to lucknow flight photo goes viral
फ्लाइट में हुआ अखिलेश और प्रियंका का आमना-सामना - फोटो : twitter/@GeorgekurianINC

विस्तार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो उस वक्त है जब यह दोनों एक ही फ्लाइट में सवार थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना। दोनों पार्टियों के नेता इसे सहयात्री होने का महज संयोग बता रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश-प्रदेश के हालात पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


अखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी के संरक्षक मुलायाम सिंह यादव से मिलने दिल्ली गए थे। उनसे मुलाकात करके वह लखनऊ वापस आ रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी को शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को हरी झंडी दिखाना है, इसलिए वो दिल्ली से लखनऊ आ रही थीं। दोनों ने करीब पांच मिनट एक-दूसरे से वार्ता की। क्या बात हुई, इसे आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन, बताते हैं कि प्रदेश की हालात और आने वाले चुनाव पर संक्षिप्त वार्ता हुई।
विज्ञापन


इस बीच राजनीतिक सरगर्मी है कि क्या दोनों पार्टियों के बीच क्या एक बार फिर से गठबंधन हो सकता है? हालांकि अखिलेश पहले ही कह चुके हैं कि हम किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, बल्कि छोटे दलों के साथ गठजोड़ करेंगे। जो हमें रणनीतिक रूप से भाजपा सरकार को गिराने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed