फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav and Mulayam Singh close MLC SRS Yadav death due to Corona in UP

यूपी में कोरोना: अखिलेश-मुलायम सिंह के करीबी व एमएलसी एसआरएस यादव की संक्रमण से मौत

Tue, 08 Sep 2020 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav and Mulayam Singh close MLC SRS Yadav death due to Corona in UP
श्रीराम सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से कई कोरोना योद्धाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई नेताओं ने भी दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य और समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रभारी श्रीराम सिंह यादव का निधन हो गया है। बीती रात एसजीपीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीराम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में एसआरएस के नाम से जाना जाता था 87 वर्षीय एसआरएस यादव को अधिकतर लोग बाबूजी कहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की 1989 में बनी पहली सरकार में वह पंचम तल पर संयुक्त सचिव थे। सेवानिवृत्ति के बाद से ही वह सक्रिय रूप से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे। लगभग 27 साल से वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का कामकाज देख रहे थे। 

वर्ष 2016 में सपा ने उन्हें विधान परिषद में भेजा उनका कार्यकाल 5 जुलाई 2021 तक था। वह मनोनीत क्षेत्र से एमएलसी थे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआरएस यादव के कोरोना से निधन पर हम सभी स्तब्ध हैं।

प्रदेश ने आज एक समर्पित समाजवादी खो दिया। उनको भावपूर्ण नमन व श्रद्धांजलि। गौरतलब है कि एसआरएस यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी थे। 

यूपी में 5649 नए पॉजिटिव
वहीं, सोमवार को यूपी में 5649 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 2,71,851 हो गई है। इनमें से 2,05,731 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 62144 एक्टिव मरीज हैं। 

अब तक प्रदेश में 3946 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को लखनऊ में 950, कानपुर में 342, प्रयागराज 288, गोरखपुर 251, नोएडा 171, गाजियाबाद 169, सहारनपुर 164 और वाराणसी में 144, केस पाए गए हैं। सोमवार को 56 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 4993 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed