{"_id":"5c172a59bdec2256fc738e34","slug":"akhilesh-yadav-and-mayawati-will-not-participate-in-swearing-in-ceremonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी एकता को झटका, कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के शपथ समारोह में अखिलेश व मायावती नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी एकता को झटका, कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के शपथ समारोह में अखिलेश व मायावती नहीं होंगे शामिल
Mon, 17 Dec 2018 10:17 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के 17 दिसम्बर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। इससे पहले इन दोनों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
इस शपथ ग्रहण समारोह में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित दर्जनों विपक्षी नेता दिखाई देंगे। 2019 के लिए मोदी के खिलाफ विपक्षी मोर्चा मजबूत करने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बिलकुल कर्नाटक की तर्ज पर आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया तीनों शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
एचडी कुमारस्वामी ने जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उसमें यूपीए के तमाम सहयोगियों के अलावा कई अन्य विपक्षी नेता भी एक मंच पर दिखे थे। सोमवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौडा, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और एचडी कुमार स्वामी सहित कई दूसरे कद्दावर नेता शिरकत करेंगे।

Samajwadi Party (SP) President Akhilesh Yadav and Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati will not participate in the swearing-in ceremonies in Rajasthan, Chhattisgarh and Madhya Pradesh today. (file pics) pic.twitter.com/2GbkuXAeOg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 17, 2018