फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed a public meet in Raebareli.

Raebareli: अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा को घेरा, बोले- उद्योगपति चला रहे हैं सरकार

Mon, 03 Apr 2023 04:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Apr 2023 04:04 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि यह सरकार उद्योगपति चला रहे हैं। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed a public meet in Raebareli.
रायबरेली पहुंचने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा और कहा कि डबल इंजन की सरकार को उद्योगपति चला रहे हैं। लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर 2024 के चुनाव में भाजपा फिर सत्ता में आ गई तो देश में लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा। सबको मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। इसके लिए अभी से सभी लोग तैयार हो जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हर अन्याय के खिलाफ विधानसभा से लेकर सड़क तक केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के टिकट्ठा मुसल्लेपुर में पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज कुमार पांडे की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडियन आइडल 13: फाइनल से पहले ऋषि सिंह ने लिया था हनुमानगढ़ी व रामलला का आशीर्वाद, समर्थकों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयुक्त ने की बैठक, कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा


उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दर 4 प्रतिशत होने का दावा किया। उन्होंने कहा आज गांव के सारे युवा बेरोजगार है और सरकार झूठे दावे करके युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। भीड़ की ओर इशारा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने का भाजपा दावा कर रही है। क्या ऐसा हुआ है तो भीड़ से जवाब आया नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अदाणी का नाम लिए बगैर कहा कि इतनी जल्दी वह बड़ा पूंजीपति बन गया है। यह सब भाजपा सरकार की देन है।

पक्षी आजाद ही अच्छा लगता है, पिंजरे में नहीं...
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ और सारस की दोस्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पक्षी आजाद ही अच्छा लगता है, पिंजरे में नहीं। आरिफ ने सारस की सेवा न की होती तो वह जिंदा न होता। अगर सारस की मौत हो गई तो उसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार होगी। भाजपा सरकार में आम लोगों पर ही नहीं पक्षियों पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। सारस को चिड़ियाघर इसलिए भेजा गया कि कहीं वह फिर आरिफ के पास न पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि गाय के लिए कानून है तो सांड़ के लिए क्यों नहीं?

क्यों नहीं दिखाई देती सिलेंडर वाली सांसद?
सपा मुखिया ने अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए हैं। आपके बगल की अमेठी सीट से सिलेंडर वाली सांसद अब क्यों कहीं नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा भाजपा ने गरीबों के घर में लाल वाला सिलेंडर तो पहुंचा दिया लेकिन गरीबों के लिए इस महंगाई में सिलेंडर भरवाना ही मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed