फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav accused BJP for Sambhal violence.

संभल हिंसा: अखिलेश यादव बोले- प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया

Wed, 04 Dec 2024 12:02 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Dec 2024 12:02 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर संभल हिंसा को अंजाम दिया है। आखिर क्या कारण है कि वहां किसी भी नेता को जाने से रोका जा रहा है। सरकार क्या छिपाना चाहती है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav accused BJP for Sambhal violence.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया... किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। वे क्या छिपाना चाहते हैं? प्रशासन की भाषा देखिए। क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है? पता नहीं वे 10 तारीख तक क्या-क्या छिपाएंगे और कितना दबाव बनाएंगे... उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।"
विज्ञापन


स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाये जाने पर उन्होंने कहा, "बहुत दुखद है, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। जहां भी इस तरह के आयोजन हो वहां सुरक्षा मिलनी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभल जा रहे हैं लेकिन सभी नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है। संभल हिंसा को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed