2318 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के लिए
इस कदम को सपा सरकार की लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस समारोह में अहमद हसन, आनंद सिंह और शिवपाल सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री राजाराम पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जाना एक बड़ा नुकसान है।
2318 करोड़ रुपये की इन योजनाओं में रेल मार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीन पर मंडी स्थलों को विकसित करने के काम भी शामिल हैं। जिन कामों का लोकार्पण व शिलान्यास होना है, उनमें प्रदेश भर में 1546 एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब भी शामिल हैं।
पढ़ें- सबसे ज्यादा दूध देकर जीतिए एक लाख रुपये
जिनमें 226 बन चुके हैं, जिनका लोकार्पण होगा। 1320 नए हब के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन हबों के निर्माण से किसानों को हर 10 किलोमीटर पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मुहैया हो जाएगी। यह काम लगभग 400 करोड़ रुपये से ऊपर के हैं।
इन मंडियों को लोकार्पण
फल सब्जी
मंडी नोएडा, टप्पल, नवीन मंडी स्थल छुटमलपुर (सहारनपुर), उप मंडी स्थल राया
(मथुरा) का लोकार्पण होगा। इसके अलावा 179 मंडियों व मंडी स्थलों पर
इलेक्ट्रानिक वे-ब्रिज लगाने के काम का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन कामों
पर सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
नई
मंडियों का शिलान्यास
उप मंडी स्थल मिहीपुरवा व पयागपुर (बहाइच),
नवाबगंज बरेली, वृंदावन, बिजनौर, ललितपुर, उरई (जालौन), चित्रकूट का
शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा बुंदेलखंड में 29 स्थानों पर ग्रामीण
अवस्थापना केंद्रों का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन कामों पर लगभग 250
करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। इन केंद्रों से किसानों को कई
जानकारियां व सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
यहां खुलेंगे 'अपना बाजार'
शिलान्यास व लोकार्पण में इटावा के
सैफई, मैनपुरी व झांसी में अपना बाजार का निर्माण भी शामिल है। लखनऊ के
अपना बाजार के आधुुनिकीकरण के काम का प्रारंभ भी मुख्यमंत्री के हाथों
होगा। इसमें लगभग 140 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
जनेश्वर
मिश्र ग्राम योजना
जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत मंडी परिषद की तरफ
से 662 गांवों में कराए गए विकास कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।
इस पर लगभग 165 करोड़ खर्च हुुए हैं। 2156 गांवों में लगभग 800 करोड़ रुपये
से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होगा।
संपर्क
मार्ग
मुख्यमंत्री मंडी परिषद द्वारा लगभग पांच करोड़ से 19 संपर्क
मार्गों का लोकार्पण करेंगे। गांवों को जोड़ने के लिए 860 से ज्यादा संपर्क
मार्गों के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। इन मार्गों के निर्माण पर
लगभग 400 करोड़ खर्च आएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...