फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav-2318 crore-schemes-inaugration

2318 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण आज

Fri, 01 Nov 2013 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav-2318 crore-schemes-inaugration

किसानों के लिए

विज्ञापन
मंडियों व बाजार के निर्माण का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शुरू हो गया है।

इस कदम को सपा सरकार की लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस समारोह में अहमद हसन, आनंद सिंह और शिवपाल सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री राजाराम पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जाना एक बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन


2318 करोड़ रुपये की इन योजनाओं में रेल मार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीन पर मंडी स्थलों को विकसित करने के काम भी शामिल हैं। जिन कामों का लोकार्पण व शिलान्यास होना है, उनमें प्रदेश भर में 1546 एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब भी शामिल हैं।

पढ़ें- सबसे ज्यादा दूध देकर जीतिए एक लाख रुपये

जिनमें 226 बन चुके हैं, जिनका लोकार्पण होगा। 1320 नए हब के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन हबों के निर्माण से किसानों को हर 10 किलोमीटर पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मुहैया हो जाएगी। यह काम लगभग 400 करोड़ रुपये से ऊपर के हैं।


इन मंडियों को लोकार्पण
फल सब्जी मंडी नोएडा, टप्पल, नवीन मंडी स्थल छुटमलपुर (सहारनपुर), उप मंडी स्थल राया (मथुरा) का लोकार्पण होगा। इसके अलावा 179 मंडियों व मंडी स्थलों पर इलेक्ट्रानिक वे-ब्रिज लगाने के काम का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन कामों पर सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।


नई मंडियों का शिलान्यास

उप मंडी स्थल मिहीपुरवा व पयागपुर (बहाइच), नवाबगंज बरेली, वृंदावन, बिजनौर, ललितपुर, उरई (जालौन), चित्रकूट का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा बुंदेलखंड में 29 स्थानों पर ग्रामीण अवस्थापना केंद्रों का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन कामों पर लगभग 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। इन केंद्रों से किसानों को कई जानकारियां व सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।


यहां खुलेंगे 'अपना बाजार'
शिलान्यास व लोकार्पण में इटावा के सैफई, मैनपुरी व झांसी में अपना बाजार का निर्माण भी शामिल है। लखनऊ के अपना बाजार के आधुुनिकीकरण के काम का प्रारंभ भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसमें लगभग 140 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।


जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना
जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत मंडी परिषद की तरफ से 662 गांवों में कराए गए विकास कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। इस पर लगभग 165 करोड़ खर्च हुुए हैं। 2156 गांवों में लगभग 800 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होगा।


संपर्क मार्ग
मुख्यमंत्री मंडी परिषद द्वारा लगभग पांच करोड़ से 19 संपर्क मार्गों का लोकार्पण करेंगे। गांवों को जोड़ने के लिए 860 से ज्यादा संपर्क मार्गों के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। इन मार्गों के निर्माण पर लगभग 400 करोड़ खर्च आएगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed