फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh will not play cricket

दो साल में ही कर ली ‘दोस्ती’ से तौबा

Tue, 21 Jan 2014 11:27 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
akhilesh will not play cricket

सरकार का मुखिया बने अभी दो साल भी नहीं गुजरे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

विज्ञापन
ने नौकरशाहों की ‘दोस्ती’ से तौबा कर ली है।

यह दूरी सीधे तौर पर आईएएस वीक में दिखेगी, जिसमें होने वाले क्रिकेट मैच में मुख्यमंत्री ने आला हाकिमों के साथ खेलने से इन्कार कर दिया है। अब वे पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों की तरह आईएएस अफसरों को संबोधित करने की रस्म ही निभाएंगे।


बसपा राज में मायावती से समय न मिलने के कारण आईएएस अधिकारी पूरे पांच साल तक सालाना जलसा नहीं कर पाए थे।

सपा सरकार आई तो मुख्यमंत्री अखिलेश ने आईएएस अफसरों से बेहतर तालमेल का संकेत देते हुए न सिर्फ ‘आईएएस वीक’ को हरी झंडी दी बल्कि क्रिकेट की पिच पर भी चौके-छक्के साझा करने को राजी हो गए।

आईएएस वीक की हिस्ट्री में शायद यह पहला मौका था जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने साथी विधायकों की टीम बनाकर सीनियर ब्यूरोक्रेट्स के साथ फ्रेंडली मैच खेला।

सीएम की इस पहल से पांच साल से मन ही मन घुट रहे सूबे के आईएएस अफसरों का आत्मविश्वास बढ़ा व सीएम के इस कदम की हर स्तर पर तारीफ भी हुई।

मगर यह ‘दोस्ती’ ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह सकी। आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर एसोसिएशन की सक्रियता मुख्यमंत्री को अखर गई।

कई बार वह यहां तक कह गए कि आईएएस अफसर किसी के नहीं हो सकते। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने भी कई बार तल्ख लहजे में खुले मंच से सरकार की नाराजगी का इजहार किया।


इस बार आईएएस वीक 13 से 16 फरवरी के बीच तय हुआ है। मुख्यमंत्री इसमें अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों (मायावती को छोड़कर) की तरह ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अपने आवास पर लंच की परंपरा भी निभा सकते हैं, पर मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि एसोसिएशन से जुड़े अधिकारी इस बार आईएएस वीक के दौरान चुनाव तैयारियों की सरगर्मी की वजह से मुख्यमंत्री के पास कम वक्त का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed