फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh will contest directly in Ghosi's election field tomorrow

Lucknow : घोसी के चुनाव मैदान में कल सीधे उतरेंगे अखिलेश, रामगोपाल-शिवपाल पहले से ही जमे हैं क्षेत्र में

Sun, 27 Aug 2023 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Aug 2023 10:30 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अगस्त को चुनाव प्रचार के लिए घोसी जाएंगे। यह चुनाव सपा के साथ-साथ विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।

विज्ञापन
Akhilesh will contest directly in Ghosi's election field tomorrow
रामगोपाल, अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अगस्त को चुनाव प्रचार के लिए घोसी जाएंगे। यह चुनाव सपा के साथ-साथ विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी प्रमुख दिग्गज नेता वहां डेरा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन


सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस, रालोद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है। ये सभी इंडिया के घटक दल हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया है। अगर चुनाव में जनता का फैसला सपा के पक्ष में रहा तो इंडिया ने इसे बड़े पैमाने पर प्रचारित करने का फैसला भी किया है, ताकि पूरे देश को यह संदेश दिया जा सके कि यूपी में इंडिया के प्रयोग को जनता ने पसंद किया है।
विज्ञापन


शिवपाल यादव घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। छोटी-छोटी सभाएं करके सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं। वे मतदाताओं से कह रहे हैं कि यह सीट उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से भी जुड़ गई है, इसलिए पार्टी प्रत्याशी को सफलता दिलाने में कोई कोर-कसर न छोड़ें। प्रो. रामगोपाल यादव भी स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें बूथ स्तर पर वोटों के मैनेजमेंट के तरीके बता रहे हैं, ताकि उस दिन समर्थक मतदाता बटन दबाने जरूर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव मंगलवार को घोसी पहुंचकर सभा करेंगे। सपा लगातार कह रही है कि उनके समर्थक मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन की मदद से बूथ तक आने से रोका जाता है। इसलिए अखिलेश घोसी की धरती से आह्वान करेंगे कि बिना डरे मतदान करें। अगर कहीं कोई रोके तो तत्काल सूचना दें, ताकि इंडिया के नेता हर फोरम पर इस मुद्दे को तत्काल उठा सकें। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेंगे कि यह सिर्फ एक सीट का उप चुनाव नहीं है, बल्कि इसका संदेश लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी दूर तक जाएगा।

भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर दिया धोखा : अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है। स्मार्ट सिटी और गंगा सफाई के नाम पर जबर्दस्त भ्रष्टाचार हुआ है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री गोरखपुर को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन वहां की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बरसात में सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट का बंदरबांट हुआ है। अखिलेश ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई की लूट हुई। ठेकेदार मालामाल हो गए हैं।

एमपी के कई नेता सपा में
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने मध्य प्रदेश के कई नेताओं ने लखनऊ में सपा की सदस्यता ली। इनमें पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी और संजय सिंह कछवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे।


सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने तीन राज्यों में नामित किए अध्यक्ष
सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, बिहार इकाई का अध्यक्ष रविंद्र यादव और केरल इकाई का अध्यक्ष सुरेश थीरूवाला देवानंदम को बनाया है। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है। संगीतकार नौशाद अली और सुरफुद्दीन को महासचिव बनाया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 35 सदस्य और दो विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed