फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh targets BJP on Madhya Pradesh incident

Lucknow : मध्यप्रदेश के 'आदिवासी कांड' पर बरसे अखिलेश, भाजपा को कोसा, बताया दलित उत्पीड़न का शर्मनाक अध्याय

Fri, 07 Jul 2023 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 01:10 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि सदियों से शोषित-दलित समाज पर किए जा रहे उत्पीड़न के इतिहास का ये एक शर्मनाक अध्याय है। सवाल उठाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन की क्या यही उपलब्धि है। भाजपा को अहंकार ले डूबेगा।

विज्ञापन
Akhilesh targets BJP on Madhya Pradesh incident
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी के साथ घृणित कार्य की आलोचना करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एक भाजपाई ने ये दानवीय घृणित कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सदियों से शोषित-दलित समाज पर किए जा रहे उत्पीड़न के इतिहास का ये एक शर्मनाक अध्याय है। सवाल उठाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन की क्या यही उपलब्धि है। भाजपा को अहंकार ले डूबेगा।

विज्ञापन


शिक्षक और अधिवक्ता भाजपा की गलत नीतियों पर करें जागरूक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराने की विशेष जिम्मेदारी शिक्षक समाज और अधिवक्ता वर्ग की है। गुरुवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के छह वर्ष में केवल समाजवादी कामों को अपना बताने या उन्हें बर्बाद करने का काम हुआ है। बरसात होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया। इससे पहले बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे भी धंस गया था।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि जातीय जनगणना हो ताकि सभी को बराबरी का हक और सम्मान मिल सके। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का जीतना आवश्यक है। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में लग जाएं तो कोई मुकाबले में नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed