फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh takes decision on badayun rape case

सीबीआई जांच के लिए अखिलेश ने भरी हामी

Sun, 01 Jun 2014 03:31 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2014 03:31 AM IST
विज्ञापन
akhilesh takes decision on badayun rape case

सरकार पर पड़ रहे चौतरफा दबाव के बाद अखिलेश ने बदायूं मामले की जांच सीबीआई से कराने की हामी भर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अगर पीड़ित परिवार सीबीआई जांच चाहता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पीड़ित परिवार की संतुष्टि के लिए मुख्यमंत्री सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में शीघ्र ही केन्द्र सरकार को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को बदायूं की घटना की समीक्षा कर रहे थे, जिसमें यह बात सामने आई कि पीड़ित का परिवार मामले की जांच सीबीआई से करवाना चाहता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, लडकियों के परिवारों को पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की उम्मीद नहीं है और वो सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

जावेद गए, आलोक होंगे नए मुख्य सचिव

akhilesh takes decision on badayun rape case

यूपी के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आलोक रंजन को नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

आलोक रंजन 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और माना जाता है कि वे अ‌‌खिलेश के काफी करीबी ‌भी हैं।

माया सरकार के बाद अकेले आलोक रंजन ही थे, जिनका प्रमोशन नहीं किया गया था।

पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि जावेद उस्मानी यूपी छोड़कर अब मोदी सरकार के तहत केंद्र की पोस्टिंग चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से भी उस्मानी को अचानक मुख्य सचिव पद से बेदखल कर दिया गया है।

सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

akhilesh takes decision on badayun rape case

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो लडकियों के सामूहिक बलात्कार के बाद उनकी हत्या करने के मामले में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है।

जिले के एसएसपी अतुल सक्सेना ने बीबीसी को बताया कि इस मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस वारदात में पुलिस को जिन पांच लोगों की तलाश थी, उन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें से तीन लोगों के ऊपर सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप है। वहीं दो पुलिसकर्मियों के ऊपर आरोप है कि उन्होंने तीन अभियुक्तों की मदद की और गांव के लोग उनसे मदद मांगने आए तो उनकी मदद नहीं की।

विज्ञापन

अखिलेश ने लगाई फटकार

akhilesh takes decision on badayun rape case

बदायूं रेप और मर्डर केस पर प्रदेश सरकार की हो रही किरकिरी के बाद अखिलेश का गुस्सा पुलिस महकमे पर फूटा। उन्होंने बैठक में पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई साथ ही दो पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया।

वहीं अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए डीजीपी सहित पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई है।

इसके अलावा प्रभावित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने व उन्हें पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

की मामले की समीक्षा

akhilesh takes decision on badayun rape case

घटना के तीसरे दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक एएल बनर्जी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद बदायूं की इस घटना की समीक्षा की।

उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा इस प्रकरण में जो लोग अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं उन्हें विशेष टीम गठित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस घटना को एक नजीर मानते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी। ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े एवं प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाह पुलिस कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस कर्मी हुए बर्खास्त

akhilesh takes decision on badayun rape case

बदायूं कांड मामले में आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों को प्रदेश सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।

इनमें आरक्षी सर्वेश व हेड कांस्टेबिल छत्रपाल शामिल हैं। पुलिस आरोपी सर्वेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जबकि हेड कांस्टेबिल छत्रपाल अभी फरार है। प्रारंभिक जांच के बाद सरकार ने इन दोनों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

ये थी शर्मनाक वारदात

akhilesh takes decision on badayun rape case

बदायूं के कटरा सआदतगंज के उसहैत गांव में मंगलवार 27 मई की शाम शौच के लिए निकलीं 14 व 15 वर्ष की चचेरी बहनों का अपहरण कर पहले उनके साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद उन्हें फांसी पर लटकाकर मार दिया गया।

इस ह्रदयविदारक घटना की जानकारी अगले दिन यानी 28 मई की सुबह हुई। इस मामले में एक ही परिवार के तीन भाइयों सहित कुल पांच लोग शामिल थे।

ग्रामीण किशोरियों के गायब होने के बाद 27 मई की रात ही इस मामले की रिपोर्ट लिखाने संबंधित पुलिस चौकी पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। इसी चौकी में आरक्षी सर्वेश व हेड कांस्टेबिल छत्रपाल तैनात थे।

ऐसा माना जा रहा है यदि रात में ही पुलिस हरकत में आ जाती तो दोनों किशोरियों की जान बच सकती थी। पुलिस ने पांच आरोपियों के साथ ही इन दोनों पुलिस कर्मियों के नाम भी प्राथमिकी में दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed