{"_id":"67e0100e435a4cf303039baf","slug":"akhilesh-supported-statement-of-mp-ramjilal-said-shivaji-was-anointed-with-thumb-of-left-foot-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा सांगा विवाद: अखिलेश ने रामजीलाल के बयान का किया समर्थन, बोले- बाएं पैर के अंगूठे से हुआ शिवाजी का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा सांगा विवाद: अखिलेश ने रामजीलाल के बयान का किया समर्थन, बोले- बाएं पैर के अंगूठे से हुआ शिवाजी का अभिषेक
Sun, 23 Mar 2025 07:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:27 PM IST
सार
संसद में रामजीलाल सुमन ने कहा था कि भारतीय मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते। वे पैगंबर मुहम्मद और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। लेकिन, मैं पूछना चाहता हूं कि बाबर को यहां कौन लाया? राणा सांगा ने ही बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राणा सांगा पर दिए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता औरंगजेब पर चर्चा करने के लिए इतिहास को पलट सकते हैं, तो रामजीलाल ने भी इतिहास के एक पन्ने का जिक्र किया है। दरअसल सांसद ने 21 मार्च को राज्यसभा में बोलते हुए राणा सांगा को 'देशद्रोही' करार दिया था। कहा था कि हिंदू उनके वंशज हैं।
भाजपा ने रामजीलाल सुमन के बयान का विरोध किया। अब अखिलेश यादव उनके बयान के समर्थन में उतरे हैं। इस पर भाजपा ने अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह पूरे हिंदू समुदाय का अपमान है। सपा मुखिया पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। कहा कि उनकी टिप्पणी समाजवादी पार्टी की 'हिंदू विरोधी' मानसिकता को दर्शाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो; सपा का यह एलान
हंगामे के बाद सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी राजपूतों के सिसोदिया वंश के राणा सांगा 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे। हर कोई इतिहास के पन्नों को पलट रहा है। भाजपा नेताओं से पूछिए कि वे कौन से पन्ने पलट रहे हैं। वे किस बारे में बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब के बारे में बात करना चाहते हैं।
रामजीलाल के बयान पर हंगामा हुआ तो अखिलेश यादव ने उनका बचाव किया। कहा कि अगर, रामजीलाल ने इतिहास के किसी ऐसे पन्ने का जिक्र किया है, जिसमें कुछ तथ्य हैं, तो फिर मुद्दा क्या है? हमने 200 साल पहले इतिहास नहीं लिखा था। यह टिप्पणी भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों द्वारा मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन के प्रयासों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में आई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे।

बाबर की आलोचना करते हैं लेकिन, राणा सांगा की क्यों नहीं ? - रामजीलाल सुमन
रामजीलाल सुमन ने संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं। लेकिन, हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते?
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो; सपा का यह एलान
हंगामे के बाद सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी राजपूतों के सिसोदिया वंश के राणा सांगा 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे। हर कोई इतिहास के पन्नों को पलट रहा है। भाजपा नेताओं से पूछिए कि वे कौन से पन्ने पलट रहे हैं। वे किस बारे में बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब के बारे में बात करना चाहते हैं।
रामजीलाल के बयान पर हंगामा हुआ तो अखिलेश यादव ने उनका बचाव किया। कहा कि अगर, रामजीलाल ने इतिहास के किसी ऐसे पन्ने का जिक्र किया है, जिसमें कुछ तथ्य हैं, तो फिर मुद्दा क्या है? हमने 200 साल पहले इतिहास नहीं लिखा था। यह टिप्पणी भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों द्वारा मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन के प्रयासों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में आई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे।
भाजपा ऐतिहासिक घटनाओं को चुनिंदा तरीके से नहीं खोदे-अखिलेश
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ऐतिहासिक घटनाओं को चुनिंदा तरीके से नहीं खोदे। अगर, भाजपा इतिहास को पलटना जारी रखती है, तो लोग यह भी याद रखेंगे कि छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के दौरान किसी ने हाथ से उनका अभिषेक नहीं किया था। ऐसा कहा जाता है कि उनका अभिषेक बाएं पैर के अंगूठे से किया गया था। क्या भाजपा आज इसकी निंदा करेगी?
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन