फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh speeks on red light

लालबत्ती पर अखिलेश ने दी सफाई

Fri, 20 Dec 2013 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/गोरखपुर
टीम डिजिटल/गोरखपुर Updated Fri, 20 Dec 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
akhilesh speeks on red light

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जनता के बीच रहते हैं। लोग उन्हें पहचानते हैं और वे समस्याओं का निस्तारण कर जनता की सेवा करते है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ होते हैं।

विज्ञापन


सरकार उन्हें जनता की सेवा में तेजी लाने के लिए ही राज्य मंत्री का दर्जा और लालबत्ती देती है। फिलहाल सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करेगी।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को पिपराइच की विधायक राजमती निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद की शादी बाद आयोजित भोज में शामिल होने खुटहन आए थे।

नवदंपति को आशीर्वाद देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल पर समाजवादी पार्टी ने संसद में विरोध दर्ज कराया था।

व्यावहारिक दृष्टि से इसके क्रियान्वयन में काफी दिक्कतें आएंगी। बड़े अधिकारी के खिलाफ छोटा अधिकारी थाने में मुकदमा दर्ज कराएगा तो काम में अड़चनें आएंगी। देश में फैले भ्रष्टाचार पर इस लोकपाल से किसी भी दशा में रोक नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता और अब सरकार बनाने को लेकर चल रही जद्दोजहद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश का भविष्य तय नहीं कर सकती। वह एक राज्य तक ही सिमटी है। उसका दायरा काफी सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वाराणसी में मोदी और बदायूं में उनके कार्यक्रम का मकसद ताकत दिखाना नहीं कहा जा सकता।

दोनों के उद्देश्य अलग हैं। बोले-मोदी रैली के लिए जा रहे हैं, जबकि वह बदायूं में मेडिकल कालेज की आधारशिला रखेंगे। दोनों ही कार्यक्रम अलग-अलग तरह के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed